
एनएसजी और एसपीजी ने संभाली पीएम की सभा की कमान
संक्षेप: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 नवंबर को भभुआ के सरदार वल्लभ भाई पटेल कॉलेज में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस सभा के लिए तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जिसमें एनएसजी और एसपीजी के जवान तैनात हैं। सभा स्थल से हेलीपैड तक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
शहर के सरदार वल्लभ भाई पटेल कॉलेज में तगड़ी सुरक्षा के बीच सात नवंबर को चुनावी सभा को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री सभा स्थल से लेकर हैलीपैड तक की गई है पुलिस अफसर व जवानों की तैनाती पीएम की सभा को ले दिन-रात चल रहा हेलीपैड व सभा के लिए पंडाल निर्माण कार्य (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी को लेकर केन्द्र व राज्य सरकारों के अलावा जिला प्रशासन अलर्ट है। एनएसजी और एसपीजी ने कैमूर पहुंचकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर में सुरक्षा की कमान संभाल ली है। पीएम के कार्यक्रम में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं हो सके, इसकों लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था की गई है।

प्रधानमंत्री के सभा स्थल शहर के सरदार वल्लभ भाई पटेल कॉलेज से लेकर सीवों व भैरवपुर गांव के बीच निर्माण किए जा रहे हेलीपैड स्थल तक पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों के साथ अर्द्धसैनिक बल के जवानों की तैनाती की गई है। प्रधानमंत्री की सभा को लेकर दिन-रात सभा स्थल पर पंडाल व हेलीपैड निर्माण कराने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। संबंधित विभाग के पदाधिकारी काफी गहनता से हेलीपैड व पंडाल निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे है। पीएम के सभा स्थल एसवीभीपी कॉलेज परिसर में कुछ जगहों पर अस्थाई तौर पर रेवटी का निर्माण किया गया है। यह संवाददाता मंगलवार की दोपहर करीब 1:20 बजे शहर के एसवीभीपी कॉलेज परिसर में पहुंचा तो डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह, एसडीओ अमीत कुमार के अलावा जिले के अन्य कई पुलिस एवं प्रशासनिक अफसर सभा स्थल पर विधि-व्यवस्था को लेकर चल रही प्रशासनिक कार्यों की मॉनिटरिंग करते नजर आए। एक जगह पर स्थानीय पुलिस के पदाधिकारी स्टॉल लगाकर बैठे हुए थे। दूसरी तरफ परिसर में चल रहे मंच निर्माण कार्य से थोड़ी दूरी पर लगाए गए स्टॉल में बैठकर बाहर से पदाधिकारी एक-एक चीज की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। डीएम-एसपी ने लिया तैयारी का जायजा भभुआ। पीएम के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन काफी सख्त दिख रहा है। डीएम सुनील कुमार, एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बाहर से आए वरीय पदाधिकारी के साथ सभा स्थल सरदार वल्लभ भाई पटेल कॉलेज परिसर व हैलीपैड स्थल पर पहुंचकर पीएम के कार्यक्रम को लेकर चल रहे तैयारियों की जायजा लिया। डीएम-एसपी ने मौके पर तैनात पुलिस व प्रशासनिक अफसरों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। द्वय अफसरों ने यह भी निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में विधि-व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की कोताही और सुस्ती बर्दास्त नहीं की जाएगी। सात नवम्बर को अवरुद्ध रहेगा आवागमन भभुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर सात नवम्बर को कुछ पथों में वाहनों का परिचालन कुछ घंटों के लिए अवरुद्ध रहेगा। प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सात नवम्बर को भभुआ-भगवानपुर पथ में वाहनों का परिचालन कुठ घंटों के लिए बाधित रहेगा। क्योंकि पीएम के लिए इस पथ में सीवों व भैरवपुर गांव के बीच हेलीपैड रहेगा। प्रधानमंत्री हेलीपैड पर उतरने के बाद वहां से सभा स्थल सरदार वल्लभ भाई पटेल कॉलेज परिसर में पहुंचेंगे। ऐसे में पीएम के कार्यक्रम को लेकर इस पथ में वाहनों का परिचालन पूरी तरह से ठप रहेगा। फोटो-04 नवम्बर भभुआ- 8 कैप्शन- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव सभा स्थल भभुआ के सरदार वल्लभ भाई पटेल कॉलेज में सुरक्षा व विधि-व्यवस्था का मंगलवार को जायजा लेते डीएम सुनील कुमार, एसपी हरिमोहन शुक्ला व अन्य।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




