
डीआईजी ने पीएम के कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा और हेलीपैड की सुरक्षा का जायजा लेने के लिए डीआईजी डॉ. सत्य प्रकाश ने कैमूर का दौरा किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के लिए दिशा-निर्देश दिए और सभा स्थल, हेलीपैड, बैरिकेडिंग आदि का निरीक्षण किया। सुरक्षा को लेकर एनएसजी के अधिकारियों से भी चर्चा की गई।
प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए आए एनएसजी के अधिकारी से की बात निरीक्षण के बाद समाहरणालय में अफसरों के साथ बैठक कर की चर्चा (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। शाहाबाद रेंज के डीआईजी डॉ. सत्य प्रकाश ने मंगलवार को कैमूर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा व हेलीपैड स्थल का जायजा लिया। डीआईजी के साथ डीएम सुनील कुमार, एसपी हरिमोहन शुक्ला भी थे। डीआईजी ने हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल के जायजा लेने के दौरान प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान सभा स्थल, डी-एरिया, आने-जाने वाले मार्ग, बैरिकेडिंग, हेलीपैड एवं अन्य स्थलों की समीक्षा की।

समीक्षा के बाद ग्राउंड लेवलिंग, बैरिकेडिंग, चरित्र सत्यापन, कंट्रोल रूम, फायर फाइटर, बल प्रतिनियुक्ति, रिहर्सल, ब्रीफिंग एवं अन्य बिंदुओं पर अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का पैदल चलकर मुआयना किया। उन्होंने प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए आए एनएसजी के अधिकारी से बात की। हेलीपैड व सभा स्थल का निरीक्षण करने के बाद डीआईजी सीधे समाहरणालय पहुंचे और पुलिस अफसरों के साथ बैठक कर सुरक्षा व विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया। प्रशासनिक सूत्रों की माने तो बैठक में प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर खाका तैयार किया गया। बैठक में भभुआ डीएसपी मनोरंजन भारती, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सहित कई पुलिस अफसर मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


