
भभुआ अनुमण्डल में 3235 असमाजिक तत्वों पर की गयी निरोधात्मक कार्रवाई
पेज चार की लीड खबर पेज चार की लीड खबर भभुआ अनुमण्डल में 3235 असमाजिक तत्वों पर की गयी निरोधात्मक कार्रवाई एसडीओ
पेज चार की लीड खबर भभुआ अनुमण्डल में 3235 असमाजिक तत्वों पर की गयी निरोधात्मक कार्रवाई एसडीओ कोर्ट भभुआ में 1596असमाजिक तत्वो ने अब तक किया बाउंड डाउन एसडीपीओ के निर्देश पर भभुआ अनुमण्डल क्षेत्र के थानाध्यक्षो ने किया हैं असमाजिक तत्वो को चिन्हित भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विधानसभा चुनाव को शान्तिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के उदेश्य से कैमूर जिले के भभुआ अनुमण्डल क्षेत्र के विभिन्न थाना पुलिस ने अब तक 3235 असमाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला के आदेश पर एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने जिले के भभुआ अनुमण्डल के भभुआ,भगवानपुर,चैनपुर,चांद, बेलांव ,करमचट व अधौरा थानाध्यक्षो को अपने अपने क्षेत्र में असमाजिक तत्वो को चिन्हित कर उसकी सूची एसडीपीओ कार्यालय भेजने का निदेश जारी किया गया हैं।

एसडीपीओ के निर्देश पर थानाध्यक्षो ने असमाजिक तत्वो की सूची भेजी गयी है। भभुआ अनुमण्डल में अब तक 3235असमाजिक तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है,जबकि 1596असमाजिक तत्वो ने भभुआ एसडीओ कोर्ट में बाउंड डाउन किया है। जिले के भभुआ व चैनपुर विधानसभा चुनाव को शान्तिपूर्ण व निष्पक्ष सम्पन्न कराने के लिए कैमूर पुलिस द्वारा असमाजिक तत्वो को चिन्हित कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई कर एसडीओ कोर्ट में बाउंड डाउन कराया जा रहा हैं। जबकि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो में प्रतिदिन पुलिस अफसरो द्वारा क्षेत्र के असमाजिक तत्वो को चिन्हित कर उसकी सूची एसडीपीओ कार्यालय भेजी जा रही हैं। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व स्वच्छ संपन्न कराने के लिए अनुमण्डल पुलिस मुस्तैद दिख रही हैं। इलाके के अपराधियों व तस्करों की गिरफ्तारी के लिए कैमूर पुलिस विशेष छापेमारी अभियान चला रही है। भभुआ अनुमण्डल के 63बदमाशों पर लगेगा क्राइम कंट्रोल एक्ट भभुआ। आगामी विधानसभा चुनाव को शान्तिपूर्ण व स्वच्छ सम्पन्न कराने के लिए कैमूर जिले के भभुआ अनुमण्डल के 63बदमाशों के खिलाफ अनुमण्डल प्रशासन ने क्राइम कंट्रोल एक्ट का प्रस्ताव भेजा हैं। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अनुमण्डल पुलिस मुस्तैद दिख रही हैं। अपराधियों व तस्करों की गिरफ्तारी के लिए कैमूर पुलिस विशेष अभियान चला रही हैं। पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रखण्डो में स्थापित थानाध्यक्षो ने अपने अपने क्षेत्र के बदमाशो को चिन्हित कर उनकी सूची तैयार कर उनके नामो को सीसीए के लिए भेजा। भभुआ अनुमण्डल के एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने 63बदमाशो के नामो की सूची क्राइम कंट्रोल एक्ट के लिए प्रस्ताव एसपी कार्यालय को भेजी हैं। गुंडा पंजी में शामिल 500आरोपित संबधित थानों में लगाऐगे हाजिरी भभुआ। कैमूर जिले के भभुआ अनुमण्डल के विभिन्न थानो में गुंडा पंजी में शामिल 500आरोपित संबधित थानों में हाजिरी लगाएगे। जिन बदमाशो पर शराब तस्करी ,रेप सहित अन्य मामलो में चार्जशीट आरोप पत्र समर्पित रहता है। उन बदमाशो का नाम सम्बधित थाना के गुंडा पंजी में नाम जोड़ा जाता है। जबकि एक से दुसरी बार अपराध करने वाले बदमाशो का नाम थाने में दागी के रुप में किया जाता है। जिले के विभिन्न थाना में 125बदमाशो का नाम दागी की सूची में शामिल हैं। हि.प्र. कोट विधानसभा चुनाव में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुख्यात अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है। जबकि जिले के भभुआ अनुमण्डल में विभिन्न थाना क्षेत्रो में 3235असमाजिक तत्वो को चिन्हित कर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए 1596असमाजिक तत्वो को एसडीओ कोर्ट में बाउंड डाउन कराया गया है। मनोरंजन भारती,एसडीपीओ,भभुआ फोटो परिचय 12-भभुआ-01-विधानसभा चुनाव को ले नगर थाना क्षेत्र के राजेन्द्र सरोवर के पास वाहन जांच करते पुलिस अफसर व जवान

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




