Prakhand Level Cooking Competition Held at Mahesua School पाक कला प्रतियोगिता में ग्रुप ए बना विजेता (युवा पेज), Bhabua Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsPrakhand Level Cooking Competition Held at Mahesua School

पाक कला प्रतियोगिता में ग्रुप ए बना विजेता (युवा पेज)

राजकीय कृत मध्य विद्यालय महेसुआ में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय पाक कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। 15 विद्यालयों की रसोइया ने प्रतियोगिता में भाग लिया। ग्रुप ए की रसोइया ने प्रथम स्थान, ग्रुप सी ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआFri, 27 Dec 2024 08:20 PM
share Share
Follow Us on
पाक कला प्रतियोगिता में ग्रुप ए बना विजेता (युवा पेज)

भभुआ। राजकीय कृत मध्य विद्यालय महेसुआ में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय पाक कला प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें 15 विद्यालयों की रसोइया एवं सहायक शामिल हुईं। रसोइए के बीच प्रतियोगिता के लिए तीन ग्रुप बनाए गए थे। ग्रुप ए में रसोइया को सोयाबीन, आलू, सब्जी और जीरा राइस बनाने का टास्क दिया गया। ग्रुप बी को छोला, पुलाव एवं ग्रुप सी को खिचड़ी-चोखा बनाने का काम दिया गया। ग्रुप ए की रसोइया को प्रथम स्थान, ग्रुप सी की रसोइया को द्वितीय स्थान एवं ग्रुप बी की रसोइया को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी सुमन शर्मा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा अक्षय कुमार पांडेय सहित जिले के पदाधिकारी, विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।