Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsPower Department Prepares for Summer Major Maintenance Work on Old Power House Ensures Reliable Electricity Supply
गर्मी पूर्व बिजली विभाग की बड़ी तैयारी, पुराने पावर हाउस का व्यापक मेंटेनेंस

गर्मी पूर्व बिजली विभाग की बड़ी तैयारी, पुराने पावर हाउस का व्यापक मेंटेनेंस

संक्षेप:

पेज चार की खबर पेज चार की खबर गर्मी पूर्व बिजली विभाग की बड़ी तैयारी, पुराने पावर हाउस का व्यापक मेंटेनेंस जर्जर तार, केबल और

Feb 08, 2026 08:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

पेज चार की खबर गर्मी पूर्व बिजली विभाग की बड़ी तैयारी, पुराने पावर हाउस का व्यापक मेंटेनेंस जर्जर तार, केबल और कनेक्शन बदले गए, पूर्व सूचना से शहरवासियों को नहीं हुई खास परेशानी गर्मी में फाल्ट रोकने की कवायद तेज, सहायक अभियंता बोले, अब आपूर्ति रहेगी अधिक भरोसेमंद भभुआ, नगर संवाददाता। भभुआ शहर में गर्मी के मौसम में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार को बिजली विभाग ने पुराने पावर हाउस में प्री-समर मेंटेनेंस अभियान चलाया। इस दौरान सुबह 10 बजे से दोपहर 2:20 बजे तक शहर की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी गई। तय समय सीमा के भीतर मरम्मत कार्य पूरा कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विभाग द्वारा पहले ही बंदी की सूचना जारी कर दी गई थी, जिससे लोग पहले से तैयार रहे और अपने जरूरी घरेलू कार्य समय रहते निपटा लिए। मेंटेनेंस कार्य के तहत पावर हाउस में वर्षों पुराने और जर्जर तार, केबल तथा कनेक्शन को बदलने के साथ उपकरणों की गहन जांच की गई। तकनीकी खामियों को दुरुस्त कर सिस्टम को गर्मी के अतिरिक्त लोड के अनुरूप मजबूत किया गया। विभागीय कर्मचारियों की टीम ने लगातार काम करते हुए निर्धारित समय में पूरा कार्य संपन्न किया। शहरी आपूर्ति के सहायक विद्युत अभियंता राकेश प्रभाकर ने बताया कि गर्मी के दिनों में बिजली की खपत बढ़ने से अक्सर फाल्ट की समस्या सामने आती है, जिससे आपूर्ति बाधित होती है और उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ती है। इसी को ध्यान में रखते हुए समय रहते प्री-समर मेंटेनेंस कराया गया है। उन्होंने कहा कि पुराने उपकरण बदलने और लाइन दुरुस्त होने से अब बिजली व्यवस्था अधिक स्थिर और सुरक्षित रहेगी। शहरवासियों ने विभाग की इस पहल को सकारात्मक कदम बताया। लोगों का कहना है कि कुछ घंटों की नियोजित बंदी सहकर यदि पूरे गर्मी भर निर्बाध बिजली मिलती है तो यह जनहित में जरूरी है। विभाग ने आगे भी नियमित निरीक्षण और रखरखाव जारी रखने की बात कही है, ताकि शहर में बेहतर बिजली सेवा बनी रहे। मेंटेनेंस कार्य के लिए आज दो घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित भभुआ(न.स.)। 132/33 के.वी. ग्रिड उपकेंद्र मुंडेश्वरी में शनिवार को आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के कारण दो घंटे बिजली सोमवार को आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग से जारी सूचना के अनुसार 9 फरवरी को दोपहर 12 से 2 बजे तक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस दौरान 33 केवी मुंडेश्वरी, भगवानपुर बाजार, खजुरा, हाटा और शिवरामपुर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। कार्यपालक अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान बिजली से संबंधित कार्य पहले ही निपटा लें। विभाग ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। फोटो- 08 फरवरी भभुआ-08 कैप्शन- शहर के पुराने पावर हाउस में रविवार को मरम्मत का काम करते बिजली विभाग के कर्मचारी