
कूड़ा-कचरा से भरी पहाड़ियां दाईं नहर से निकल रही दुर्गंध
संक्षेप: भभुआ की दाईं नहर तीन महीने पहले सफाई के बाद फिर से गंदगी, जलकुंभी और कचरे से भर गई है। इस नहर का पानी प्रदूषित हो गया है, जिससे स्थानीय किसानों के लिए सिंचाई में समस्या उत्पन्न हो रही है। नगर परिषद ने सुधार कार्य किया था, लेकिन नियमित सफाई की कमी के कारण स्थिति बिगड़ गई है। शहरवासियों ने कार्रवाई की मांग की है।
तीन माह पहले हुई थी सफाई, अब फिर पॉलीथिन से पट गई नहर जलकुंभी, कचरा, बेहाया के पौधे रोकने लगे हैं पानी के बहाव को (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के पश्चिमी छोर से गुजरने वाली पहाड़ियां दाईं नहर इन दिनों गंदगी से पट गई है। उसका पानी प्रदूषित होने लगा है। यह नहर शहर की खूबसूरती बढ़ाने और सिंचाई में सहायक बनने के बजाय के बजाय उसमें फैली गंदगी बदबू देनी लगी है। शहर के दक्षिणी छोर सीवों से आने वाली इस नहर में न सिर्फ घरों का गंदा पानी गिराया जा रहा है, बल्कि आसपास के मुहल्लों और बाजार की दुकानों से निकलने वाला कचरा भी इसी में फेंका जा रहा है।

लेकिन, इस कृत्य पर न तो अधिकारी रोक लगा रहे हैं और न कार्रवाई कर रहे हैं। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि नहर के आसपास में रहनेवाले कुछ लोग अपने घरों का गंदा पानी पाइप के माध्यम से नहर में गिरा रहे हैं। इनके द्वारा बजाप्ता सड़क को तोड़कर नहर तक पाइप लाकर गंदा पानी गिराया जा रहा है। इसपर भी संबंधित विभाग ने कुछ नहीं किया है। नगर परिषद द्वारा जगह-जगह नालियों का निर्माण कराया गया है। फिर भी वह घरों के गंदा पानी की निकासी नहर में कर रहे हैं। पानी से निकल रही सड़ांध दुर्गंध से राहगीरों को भी आने-जाने में दिक्कत हो रही है। लोग नाक पर रूमाल रख नहर के रास्ते को पार कर रहे हैं। नहर पथ से बुधवार को गुजर रहे आलोक सिंह व विजय कुमार ने बताया कि नहर के किनारे बनी दुकानों और होटल से निकलने वाले कूड़ा, सब्जियों के छिलके, मांस-मछली के अवशेष तक नहर में फेंक दिए जाते हैं। नहर और नदी के पानी की स्वच्छता को लेकर नहर के पानी से कई गांव के किसान करते हैं सिंचाई इसी नहर के दूषित पानी से अखलासपुर, भेकास, सिकठी सहित उत्तर दिशा के अन्य गांव के बधार की फसलों की सिंचाई की जाती है। इस प्रदूषित पानी से किसानों के हाथ-पैर भींगते हैं, जिससे चर्म रोग होने की आशंका बनी रहती है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि इस नहर की गंदगी पुलिया को जाम कर रही है, जिससे इसका पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा है। करीब तीन वर्ष पूर्व सिंचाई विभाग द्वारा इस नहर की मरम्मत और पक्कीकरण कराया गया था। इसका उद्देश्य नहर के पानी को स्वच्छ और उपयोगी बनाना था। लेकिन, इसकी नियमित सफाई और निगरानी नहीं होने से नहर बदहाल होने लगी है। नगर परिषद के सभापति विकास कुमार तिवारी की देखरेख में लगभग तीन माह पूर्व नहर की सफाई कराई गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है नहर में कचरा फेंकने की प्रवृति को त्याग कर इसे स्वच्छ बनाने पर ध्यान देना होगा। शहरवासियों ने नहर को गंदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। फोटो-12 नवंबर भभुआ- 10 कैप्शन- शहर के पश्चिम दिशा से गुजरने वाली पहाड़ियां दाईं नहर में बुधवार को जमा कचरा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




