चुनाव को ले जांच में मिली भट्ठी, पुलिस ने किया ध्वस्त

Oct 16, 2025 08:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

रामपुर के करमचट थाना क्षेत्र में पुलिस ने दुर्गावती नदी के तट पर 100 लीटर देसी महुआ शराब को नष्ट किया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शराब बनाने की दो भट्ठियों को ध्वस्त किया। हालांकि, तस्कर भागने...

चुनाव को ले जांच में मिली भट्ठी, पुलिस ने किया ध्वस्त

करमचट थाना क्षेत्र की दुर्गावती नदी के तट पर बना रहे थे देसी शराब एक सौ लीटर देसी शराब किया नष्ट, उपकरण बरामद कर लाए थाने में (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। जहां पुलिस की एक टीम रोहतास-कैमूर जिला की सीमा बगही पुल के पास चेक प्वाइंट पर जांच कर रही है, वहीं इलाके में तलाशी अभियान भी शुरू किया है। इस दौरान पुलिस को गुरुवार को सूचना मिली कि सबार गांव की दुर्गावती नदी के तट पर देसी महुआ शराब तैयार किया जा रहा है। पुलिस टीम वहां पहुंची, तो भट्ठी पर शराब तैयार हो रही थी।

लेकिन, वहां कोई तस्कर नहीं दिखे। पुलिस ने भट्ठी को ध्वस्त कर दिया और शराब बनाने वाले उपकरण को बरामद कर थाने लाया। जावा महुआ, गुड़ आदि चीजों से निर्मित होनेवाली 100 लीटर से अधिक अर्द्धनिर्मित शराब को बरामद कर वरीय अधिकारी के निर्देश पर उसे नदी में नष्ट कर दिया गया। करमचट थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा देसी शराब बनाने की दो भट्ठियों को ध्वस्त किया गया है। साथ ही 100 लीटर से अधिक अर्द्धनिर्मित देसी शराब विनष्ट किया गया। इस दौरान धंधेबाज पुलिस के आने की सूचना मिलने पर भाग गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;