जमीन खोदकर निकाली शराब, कारोबारी को किया गिरफ्तार
करमचट थाने की पुलिस ने चेनारी जाने वाले रास्ते में जमीन में छुपाई गई 115 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। तस्कर कृष्णा पासवान को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह होली के लिए शराब की बिक्री कर रहा था। आरोपित के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

करमचट के अमांव से चेनारी जानेवाले रास्ते में की जमीन में छुपाई थी शराब पुलिस ने स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद तस्कर को कोर्ट के समक्ष किया पेश (पेज तीन) रामपुर, एक संवाददाता। करमचट थाने की पुलिस ने जमीन खोदकर उसके अंदर में छुपाकर रखी 115 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद कर मौके से तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर कृष्णा पासवान करमचट थाना क्षेत्र के अमांव गांव निवासी दिनेश्वर पासवान का पुत्र है। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने की। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्ता सूचना मिली कि होली में बिक्री करने के लिए कृष्णा शराब को भंडारण कर रहा है।
वह शराब को अमांव गांव से चेनारी जाने वाली सड़क के मोड़ के पास जमीन के अंदर में छुपाए हुआ है और वहीं से बेच रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना की पुष्टि करने के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। उक्त मुहाने पर एक दुकान के पीछे जमीन की खुदाई कराई गई तो उसके अंदर से 94 पीस 180 एमएल की 8 पीएम अंग्रेजी शराब 16.920 लीटर और 21 पीस 375 एमएल की रॉयल स्टैग व्हिस्की 7.875 लीटर शराब मिली। उन्होंने बताया कि कुल 115 बोतल में 24.795 लीटर शराब बरामद की गई। आरोपित के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर सोमवार को अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रमजान मुकद्दस इफ्तार (मंगलवार) रोजा 03 मार्च 5:58 बजे शाम इफ्तार (बुधवार) 04 मार्च 5:00 बजे सुबह शराब संग गिरफ्तार आरोपित भेजा गया जेल रामपुर। बेलांव थाना क्षेत्र भोरेयां गांव से पुलिस ने 151 पीस एट पीएम अंग्रेजी शराब यानी 27 लीटर के साथ रविवार की रात धंधेबाज को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित छोटेलाल यादव भोरेयां गांव का निवासी है। थानाध्यक्ष परमहंस कुमार ने इसकी पुष्टि की और बताया कि रविवार की देर शाम गुप्त सूचना मिली कि भोरेयां का छोटेलाल गोशाला की जमीन में शराब छुपाकर रखा है। वहीं से वह शराब बेचने का धंधा कर रहा है। पुलिस द्वारा तस्कर के गुप्त ठिकाने पर छापेमारी की गई, जहां से पुलिस ने 151 पीस 180 एमएल का एट पीएम अंग्रेजी शराब बरामद कर धंधेबाज को गिरफ्तार किया। सोमवार को उसकी मेडिकल जांच कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भिजवा दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


