शादी के नीयत से भगाई गई युवती हैदराबाद से बरामद

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share

भगवानपुर पुलिस ने हैदराबाद से एक 23 वर्षीय युवती को बरामद किया, जिसे शादी की नीयत से भगाया गया था। युवती के पिता द्वारा दी गई शिकायत पर पुलिस ने 27 दिसंबर 2025 को एफआईआर दर्ज की। न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

शादी के नीयत से भगाई गई युवती हैदराबाद से बरामद

आरोपित युवक की गिरफ्तारी के लिए भगवानपुर पुलिस कर रही छापेमारी युवती का न्यायालय में बयान कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया (पेज तीन) भगवानपुर, एक संवाददाता। पिछले वर्ष दिसंबर माह में भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से भगाई गई 23 वर्षीया लड़की को पुलिस ने हैदराबाद से बरामद कर लिया। मामले में युवती के पिता द्वारा थाने में आवेदन दिया गया था, जिसके आधार पर 27 दिसंबर 2025 को पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान में जुटी थी। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने सब इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया था।

गठित टीम ने आंध्र प्रदेश के हैदराबाद सिटी से युवती को बरामद किया। थानाध्यक्ष ने इसका खुलासा बुधवार को किया और बताया कि बरामद युवती को न्यायालय में प्रस्तुत कर उसका 164 का बयान दर्ज कराया गया। न्यायालय के आदेशानुसार उसे उसके मां-पिता को सौंप दिया गया। थानेदार ने बताया कि युवती को भगाने के आरोपित भभुआ थाना क्षेत्र के कुंज (कुंज-कलौंज) गांव निवासी अमन कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि युवती की बरामदगी के लिए गठित विशेष टीम में सब इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पांडेय, एएसआई दिलीप कुमार कनौजिया, सिपाही मिनी कुमारी हैं। (भगवानपुर से अमरनाथ पांडेय)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।