Bhabua News: भगवानपुर पुलिस के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रर्दशन

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

Bhabua News: भगवानपुर थाने की पुलिस द्वारा बिना वारंट घर में घुसकर परिवार को प्रताड़ित करने के आरोप में भाकपा माले ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। एसपी को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि पुलिस ने रात में गुंडागर्दी की। पार्टी ने पुलिस पर मुकदमा करने की मांग की, जबकि पुलिस ने आरोपों से इनकार किया है।

Bhabua News: भगवानपुर पुलिस के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रर्दशन

Bhabua News: पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर की दोषियों के खिलाफ मुकदमा करने को कहा बोले एसपी, इंस्टाग्राम पर हथियार वायरल में लाया गया थाना, जांच के बाद छोड़ा भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।

भगवानपुर थाने की पुलिस का आरोप

भगवानपुर थाने की पुलिस द्वारा रात में घर में घुसकर अपमानित व प्रताड़ित करने के खिलाफ भाकपा माले ने सोमवान को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और एसपी शिखर चौधरी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि 12-13 जुलाई की रात एक बजे भगवानपुर पुलिस 20-25 की संख्या में तीन गाड़ी से खीरी पहुंची और फिरोज राइन के घर में बिना सूचना नोटिस दिए बाहर से त्रिपाल को हटाकर घुस गए। जबकि परिजन गर्मी की वजह से जैसे-तैसे सोए थे।

जांच के दौरान की गई कार्रवाई

उनसे जबरन जगाकर उस स्थान से हटाकर घर की तलाशी शुरू कर दी। आवेदन लिखा गया है कि पूछे जाने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिए। कभी कहा कि बंदूक है, मुझे गुप्त सूचना मिली है। कभी कहा कि शराब है, मुझे गुप्त सूचना प्राप्त हुई है तलाश करेंगे। सभी कमरों के बिस्तर, आलमारी और बक्सा को खुलवाकर जांच की। घर के चूल्हा, बर्तन, महिलाओं, बच्चियों के कपड़ों को फेंककर व आलमारी, बक्सा को नष्ट कर दिए। जांच के क्रम में मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करने पर पुलिस वाले ने रोक दी। कुछ वीडियो रिकॉर्ड किया गया है। कोर्ट का कोई आदेश भी नहीं था।

फिरोज राइन का बचाव

दारोगा द्वारा फिरोज को यह कहा जा रहा था कि तुम्हारी नेतागिरी छोड़ा देंगे। फिरोज राइन भाकपा माले के भगवानपुर प्रखंड सचिव हैं। पार्टी नेता अशोक बैठा ने आरोप लगाया कि फिरोज और पार्टी की प्रतिष्ठा का हनन किया गया है। फिरोज आंदोलन करते रहे हैं। बिना वारंट के एक बजे रात्रि में घर में घुसकर परिवार को धमकाने और प्रताड़ित करने का कार्य किया गया। इस मामले में संबंधित पुलिस पर मुकदमा करने की मांग की। हालांकि भगवानपुर थाने की पुलिस ने दुर्व्यवहार करने के आरोप से इंकार किया है। कोट इंस्टाग्राम पर हथियार वायरल करने के मामले में पकड़कर फिरोज के भाई को थाना लाया गया था। जांच में हथियार की तरह दिखने वाली वस्तु को सत्यापित कर उसे छोड़ दिया गया। शिखर चौधरी, पुलिस अधीक्षक, कैमूर फोटो- 13 जुलाई भभुआ- 12 कैप्शन- भभुआ के कलेक्ट्रेट गेट पर सोमवार को प्रदर्शन के दौरान एसडीपीओ ओम प्रकाश से बातचीत करते भाकपा माले के कार्यकर्ता।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

भगवानपुर थाने की पुलिस पर क्या आरोप है?
भगवानपुर थाने की पुलिस पर बिना वारंट घर में घुसकर परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।