Bhabua News: कैमूर में पुलिस दीदी को मिली 25 स्कूटी और बाइक

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

Bhabua News: महिलाओं, छात्राओं और युवतियों की सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कैमूर में पुलिस ने नई पहल शुरू की है। 25 स्कूटी के माध्यम से महिला पुलिसकर्मी 'पुलिस दीदी' के रूप में गश्त लगाएंगी, खासकर स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों पर। यह पहल छेड़छाड़ और अन्य आपत्तिजनक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई में मदद करेगा।

Bhabua News: कैमूर में पुलिस दीदी को मिली 25 स्कूटी और बाइक

Bhabua News: महिलाओं संग छेड़छाड़, अभद्र टिप्पणी, हिंसा या अन्य आपत्तिजनक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी छात्राओं, युवतियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्कूटी से लगाएंगी गश्त पुलिस दीदी स्कूल, कॉलेज, बाजार, मॉल, सार्वजनिक स्थलों की निगरानी करेंगी (पेज तीन की लीड खबर) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कैमूर जिले में महिलाओं, छात्राओं और युवतियों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने नई पहल शुरू की है।

महिला पुलिसकर्मियों की गश्त

राज्य सरकार ने कैमूर को 25 बाइक और स्कूटी मिली हैं। इन वाहनों से महिला पुलिसकर्मी और पदाधिकारी ‘पुलिस दीदी’ के रूप में थाना क्षेत्रों में पेट्रोलिंग करेंगी। कैमूर पुलिस दीदी स्कूल, कॉलेज, बाजार, मॉल और ऐसे सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखेंगी, जहां महिलाओं और छात्राओं का अधिक आवागमन होता है। इसके अलावा सुनसान व संवेदनशील इलाकों में भी नियमित गश्त लगाएंगी। छेड़छाड़, अभद्र टिप्पणी, हिंसा या अन्य आपत्तिजनक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ यह कार्रवाई करेंगी। ‘पुलिस दीदी’ लोगों को आपातकालीन सेवा 112 के बारे में भी जागरूक करेंगी। किसी महिला या युवती को परेशानी होने पर मौके पर पहुंचकर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

छात्राओं और शिक्षकों से संवाद

महिला पुलिसकर्मी स्कूल और कॉलेजों में पहुंचकर छात्राओं व शिक्षकों से संवाद करेंगी। इस दौरान सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली जाएगी। छात्राओं को किसी तरह की परेशानी होने पर पुलिस तक अपनी बात पहुंचाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। एसडीपीओ ओम प्रकाश बताते हैं कि स्कूटी एवं मोटरसाइकिल का इस्तेमाल महिला पुलिसकर्मियों की नियमित गश्त बढ़ाने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में भी किया जाएगा। किसी घटना की सूचना मिलने पर महिला पुलिसकर्मी कम समय में मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई कर सकेंगी। इससे महिलाओं एवं बालिकाओं से जुड़ी शिकायतों पर त्वरित प्रतिक्रिया देने में पुलिस को सुविधा होगी।

महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने पर जोर एसडीपीओ ओम प्रकाश बताते हैं कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों के बीच सुरक्षा की भावना मजबूत करना है। सार्वजनिक स्थानों पर महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी बढ़ने से छेड़छाड़ और अन्य आपत्तिजनक गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिलेगी। पुलिस की यह पहल महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

संकरी गली वाले घटनास्थल पर पहुंचेंगी सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि शहर की भीड़भाड़ या संकरी गलियों में भी पुलिस कम समय में घटनास्थल पर पहुंचकर सहायता उपलब्ध करा सकेगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी और त्वरित कार्रवाई को प्राथमिकता दी जा रही है। पुलिस दीदी (अभया ब्रिगेड) के माध्यम से महिला पुलिसकर्मियों को सार्वजनिक स्थलों पर सक्रिय किया जा रहा है। वाहनों की उपलब्धता से उनकी गतिशीलता बढ़ेगी और जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच अधिक प्रभावी होगी। सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगी मजबूती पुलिस का कहना है कि महिला पुलिसकर्मियों के लिए स्कूटी एवं मोटरसाइकिल उपलब्ध कराए जाने से गश्त व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इससे महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित मामलों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। इस पहल से जिले में महिला एवं बालिका सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत एवं प्रभावी बनाया जा सकेगा। कोट पुलिस दीदी को 25 स्कूटी और बाइक मुहैया कराई गई है। वह छात्राओं, युवतियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्कूटी से गश्त लगाएंगी। स्कूल, कॉलेज, बाजार, मॉल, सार्वजनिक स्थलों की निगरानी करेंगी। महिलाओं संग छेड़छाड़, अभद्र टिप्पणी, हिंसा या अन्य आपत्तिजनक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी। शिखर चौधरी, पुलिस अधीक्षक, कैमूर फोटो- 29 अगस्त भभुआ- 2 कैप्शन- कैमूर की पुलिस दीदी को स्कूटी मिलने के बाद एक धार्मिक स्थल के द्वार पर सुरक्षा को लेकर जानकारी लेती महिला पुलिस।

सामान्य प्रश्न

कैमूर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने क्या पहल शुरू की है?
पुलिस ने 25 स्कूटी के माध्यम से महिला पुलिसकर्मियों को गश्त लगाने के लिए सक्रिय किया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsभभुआBhabua News: कैमूर में पुलिस दीदी को मिली 25 स्कूटी और बाइक