नगर थाने का गेट तोड़ने का प्रयास करने में 125 पर केस

Feb 28, 2026 08:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

भभुआ में सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में 125 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नगर थाना के गेट को तोड़ने का प्रयास किया गया और थाना कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। घटना के दौरान वीडियो भी बनाया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नगर थाने का गेट तोड़ने का प्रयास करने में 125 पर केस

सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का भी मुकदमा में लगाया गया है आरोप सदर थाने की पुलिस मामले की जांच कर शुरू की है कानूनी कार्रवाई (पेज तीन) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना का गेट तोड़ने का प्रयास करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने वाले 125 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। नगर थाना के सहायक अवन निरीक्षक व ओडी पदाधिकारी अर्जुन पासवान द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमा में कहा गया हैं कि 26 फरवरी को महिला थाना की पुलिस अवर निरीक्षक चन्द्र प्रभा अपने साथ बिजली मिस्त्री वार्ड 14 निवासी संतोष कुमार को लेकर आईं। उनका कहना था कि बिजली मिस्त्री उनके कमरे से पैसा वाला बैग चोरी कर लिया है।

इतना कहने के बाद वह आवेदन लिखने लगीं। इसी दौरान बिजली मिस्त्री को छुड़ाने को लेकर नगर थाना गेट के सामने करीब 100-125 अज्ञात लोग अपने हाथ में झाड़ू लेकर आ धमके और नारेबाजी करने लगे। थाना का गेट हिलाकर गाली-ग्लौच करते हुए धमकी दे रहे थे। इससे थाना के सरकारी कर्मी भयभीत हो गये और अफरातफरी मच गयी। घटना का वीडियो बनाया गया है। नगर थाने की पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। बिजली मिस्त्री ने भी थाने में दिया है आवेदन पटना जिले का रहने वाला बिजली मिस्त्री संतोष कुमार रावत के खिलाफ दारोगा चंद्र प्रभा ने भी मुकदमा दर्ज कराया है। इधर, शहर के वार्ड 14 स्थित अपनी ससुराल में रह रहे बिजली मिस्त्री ने भी महिला दारोगा के खिलाफ सदर थाने में आवेदन दिया है। हालांकि उसके आवेदन में लिखी गई बातों की पुलिस जांच कर रही है। उसने आवेदन में लिखा है कि 26 फरवरी को महिला दारोगा ने उसे बुलाकर कहा कि उनके कमरे से पर्स में रखे आठ ग्राम की कान के सोने की लरी व 12 हजार रुपया गायब हो गया, दे दो। उसके बाद उनके द्वारा झाड़ू और थप्पड़ से मारा गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।