Bhabua News: साइबर सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी
Bhabua News: पुलिस दीदी टीम ने छात्राओं को साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा, और कानूनी अधिकारों की जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। जिले के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान, छात्राओं को पुलिस की सहायता प्राप्त करने के तरीकों और डिजिटल सुरक्षा के उपाय बताए गए।

Bhabua News: पुलिस दीदी टीम ने विद्यालयों व कोचिंग संस्थानों में चलाया गया जागरूकता अभियान कहा, आपात स्थिति में 112 डायल कर छात्राएं ले सकती हैं तत्काल पुलिस सहायता (पेज तीन) भभुआ, नगर संवाददाता। छात्राओं को साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए जिले में पुलिस दीदी टीम द्वारा मंगलवार को अभियान चलाया गया।
जागरूकता अभियान का क्रियान्वयन
भभुआ, भगवानपुर, रामगढ़, मोहनियां प्रखंड के विद्यालयों में चलाए गए अभियान के दौरान छात्राओं को विभिन्न तरह के अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। उन्हें उनके कानूनी अधिकारों और जरूरत पड़ने पर उपलब्ध पुलिस एवं कानूनी सहायता लेने के तरीकों की जानकारी दी गई। पुलिस दीदी टीम द्वारा छात्राओं को डिजिटल माध्यम का सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया गया। अनजान व्यक्ति से संपर्क, संदिग्ध संदेश, लिंक या अन्य साइबर गतिविधियों के प्रति सावधान रहने की सलाह दी गई। छात्राओं को किसी भी परेशानी या उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहने और तत्काल उचित माध्यम से शिकायत करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
पुलिस सहायता और छात्राओं की सुरक्षा
पुलिस की ओर से छात्राओं को बताया गया कि आपात स्थिति में तत्काल डायल 112 के माध्यम से पुलिस सहायता ले सकती हैं। अभियान का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना है। पुलिस का कहना है कि छात्राओं की सुरक्षा और उन्हें त्वरित सहायता उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। फोटो- 15 सितंबर भभुआ- 19 कैप्शन- कैमूर के उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को मंगलवार को उनके अधिकार की जानकारी देने बाद हौसला बढ़ातीं पुलिस दीदी की टीम।


