विधानसभा चुनाव को लेकर छापेमारी की
संक्षेप: चैनपुर में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने बलियारी पहाड़ी पर 1500 लीटर महुआ शराब बरामद की है। एसपी के निर्देश पर की गई इस छापेमारी में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। अधौरा में भी तलाशी...

चैनपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में पुलिस टीम ने छापेमारी तेज कर दी है। पुलिस टीम ने चैनपुर थाना क्षेत्र की बलियारी पहाड़ी पर 1500 लीटर महुआ शराब बरामद किया। इस छापेमारी में पुलिस अधिकारी के साथ अन्य टीम भी शामिल थी। थानाध्यक्ष के मुताबिक बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। शराब बरामदगी की रिपोर्ट वरीय अधिकारी को की गई है। उनके निर्देश पर जब्त शराब को पहाड़ी पर विनष्ट कर दिया गया। एरिया डोमिनेशन एवं फ्लैग मार्च के दौरान बलियारी पहाड़ी पर से महुआ शराब बरामद किया गया है।
पुलिस पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि शराब एवं शराब तस्करों के विरुद्ध लगातार छापेमारी कर कार्रवाई भी की जा रही है। अधौरा के जंगलों में चलाया तलाशी अभियान अधौरा। विधानसभा चुनाव में तस्करी रोकने और बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर थाना क्षेत्र के विभिन्न जंगलों में तलाशी अभियान चलाया गया। एसपी हरिमोहन शुक्ला के निर्देश पर अधिकारियों व जवानों की टीम ने सीमा क्षेत्र में भी तलाशी अभियान चलाया। जंगल व पहाड़ से घिरे अधौरा प्रखंड नक्सल प्रभावित है। चुनाव के दौरान किसी किसी को किसी तरह की वारदात को अंजाम देने का मौका नहीं मिली, इसलिए लगातार छापेमारी की जा रही है। लोहरा पुलिस द्वारा भी अपने क्षेत्र में छापेमारी अभियान शुरू किया गया है। यूपी-बिहार की सीमा सिकरी सिकरवार के पास बने चेकपोस्ट पर भी वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली जा रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी तरह की आपत्तिजनक वस्तुओं की बरामदगी की सूचना नहीं मिली थी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




