अधौरा के पहाड़ी क्षेत्र में तलाशी अभियान

Mar 02, 2026 07:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share

(पेज तीन) ओखरगाड़ा मोड़ पर धक्का से युवक घायलओखरगाड़ा मोड़ पर धक्का से युवक घायलओखरगाड़ा मोड़ पर धक्का से युवक घायल

अधौरा के पहाड़ी क्षेत्र में तलाशी अभियान

(पेज तीन) अधौरा। होली के दौरान शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसने को लेकर एसपी हरिमोहन शुक्ला के निर्देश पर अधौरा थाने की पुलिस ने सोमवार को जंगल व पहाड़ी क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों की जांच भी की गई। भभुआ की ओर जाने और उधर से आनेवाले वाहनों की डिक्की की तलाशी ली गई। हालांकि इस दौरान किसी तरह की आपत्तिजनक चीजें बरामद नहीं हुई। पुलिस द्वारा यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। होली पर सुरक्षा को लेकर जगह-जगह पुलिस की तैनाती की गई है। ओखरगाड़ा मोड़ पर धक्का से युवक घायल अधौरा। थाना क्षेत्र के भभुआ-अधौरा मुख्य पथ पर ओखरगाड़ा चुआं स्थित मोड़ पर एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसका चालक प्रिंस कुमार घायल हो गया, जबकि बाइक पर बैठा युवक प्रमोद कुमार बच गया।

राहगीरों की मदद से उनकी बाइक को खड़ी की गई। हालांकि प्रमोद प्रिंस को लेकर भभुआ चला गया। वह भभुआ से सिकरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शहर में आज - मोहनियां शहर के रेलवे लाइन स्थित अकसा मस्जिद में रमजान पाक पर तरावीह के दौरान कुरान शरीफ मुकम्मल होगा, समय- 08:30 बजे से - भभुआ के इस्कॉन मंदिर में गौर पूर्णिमा महोत्सव, मंगला आरती, शृंगार दर्शन आरती, श्रीमद भागवतम पर कथा, प्रसाद वितरण, संध्या में अभिषेक, ड्रामा कीर्तन होगा, समय- 4:45 सुबह से

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।