Bhabua News: गृहरक्षक ने शराब विक्रेता से पैसा लेकर छोड़ा, हुआ गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

Bhabua News: भगवानपुर थानाध्यक्ष ने एक गृहरक्षक को शराब बेचने के मामले में पांच हजार रुपए लेकर आरोपी को छोड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया। गृहरक्षक मणोज कुमार बिंद ने आरोपित व्यक्ति को थाने लाने के बजाय बैरक में बिठा कर पैसे लेकर छोड़ दिया। मामले की जांच एसपी द्वारा की गई।

Bhabua News: गृहरक्षक ने शराब विक्रेता से पैसा लेकर छोड़ा, हुआ गिरफ्तार

Bhabua News: शराब बेचने के आरोपित को पकड़कर थाना ले जाने के बजाय बैरक में बैठाने और पांच हजार रुपया लेकर छोड़ने का आरोप भगवानपुर थानाध्यक्ष ने गिरफ्तार गृहरक्षक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा एसपी के निर्देश पर जांच के दौरान रुपया लेकर छोड़ने की बात स्वीकारी (सर के ध्यानार्थ) भगवानपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।

गृहरक्षक की गिरफ्तारी

पांच हजार रुपया लेकर शराब विक्रेता को छोड़ने के आरोप में पुलिस ने भगवानपुर थाना के गृहरक्षक को गिरफ्तार कर उसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भिजवा दिया। गिरफ्तार गृहरक्षक मनोज कुमार बिंद भभुआ थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव का निवासी है। इस मामले में भगवानपुर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने गृहरक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मनोज ने शराब बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़ा। उसने इसकी सूचना न पुलिस अफसर को दी और न आरोपित को थाना में लाया। बैरक से ही पैसा लेकर छोड़ दिया। दर्ज प्राथमिकी में लिखा गया है कि 27 मई की शाम 5:00 होमगार्ड जवान मनोज एक व्यक्ति को शराब बेचने के आरोप में पकड़ा और उसे बाइक पर बैठाकर बैरक में ले गया और उससे कहा कि पांच हजार रुपया दोगे तो यहीं से छोड़ देंगे, अन्यथा जेल जाना पड़ेगा।

पैसा लेने की पुष्टि

पकड़ाए व्यक्ति के परिजन आए और मनोज बिंद को पांच हजार रुपया दिए। इसके बाद पकड़ाए व्यक्ति को मनोज ने छोड़ दिया। बैरक में रहे दूसरे गृहरक्षक मदन प्रसाद ने उसके इस कृत्य का वीडियो बना लिया। हालांकि इस तरह के किसी वीडियो की पुष्टि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान नहीं करता है। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि 8 जुलाई की रात 11:00 बजे भभुआ एसडीपीओ ओम प्रकाश कुमार द्वारा उन्हें एक वीडियो उपलब्ध कराया गया। इस वीडियो से उन्हें जानकारी मिली कि भगवानपुर थाना में तैनात होमगार्ड जवान मनोज कुमार बिंद द्वारा एक मामले के निष्पादन के नाम पर अवैध रूप से पैसों की मांग कर रहा है। एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लिया और एसडीपीओ को इसकी जांच करने का निर्देश दिया। जांच के दौरान प्रथम दृष्टा आरोप सत्य पाया गया।

शून्य सहनशीलता नीति

पैसा लेने की बात स्वीकारी एसपी के अनुसार, गिरफ्तार गृह रक्षक मनोज ने पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार किया और कहा कि उसने शराब बेचनेवाले से पांच हजार रुपया लिया था। हालांकि गृहरक्षक मदन प्रसाद ने आवेदन के साथ एसडीपीओ को वीडियो क्लिप उपलब्ध कराया था। मनोज ने पकड़े गए व्यक्ति को शराब बेचते देखा था। जब वह उसे पकड़ने लगा, तो वह शराब गिराकर भागने लगा। लेकिन, मनोज ने उसे पकड़कर बैरक में लाया। शून्य सहनशीलता नीति पर हो रहा काम एसपी ने कहा कि कैमूर पुलिस भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के विरूद्ध शून्य सहनशीलता की नीति पर काम कर रही है। किसी भी थाना अथवा कार्यालय में दलाली, अवैध वसूली, भ्रष्ट आचरण किसी भी परिस्थिति में बर्दास्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामले में सं्प्तितता पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सामान्य प्रश्न

भगवानपुर थानाध्यक्ष ने किस गृहरक्षक को गिरफ्तार किया?
भगवानपुर थानाध्यक्ष ने मनोज कुमार बिंद को गिरफ्तार किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।