
सदर अस्पताल में पुलिस कस्टडी से भाग रहा आरोपी चोर पकड़ा गया
पेज तीन की खबर पेज तीन की खबर सदर अस्पताल में पुलिस कस्टडी से भाग रहा आरोपी चोर पकड़ा गया नगर थाना पुलिस ने आरोपी
पेज तीन की खबर सदर अस्पताल में पुलिस कस्टडी से भाग रहा आरोपी चोर पकड़ा गया नगर थाना पुलिस ने आरोपी चोर को मेडिकल जांच के लिए लाया था सदर अस्पताल भाग रहे चोर को सिपाही ने अस्पताल मुख्य गेट के पास से खदेड़कर पकड़ लिया भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में मंगलवार की दोपहर पुलिस द्वारा मेडिकल जांच कराने लाया गया आरोपी चोर पुलिस कस्टडी से भागने लगा,जिसे पुलिस ने आम लोगों की मदद से पकड़ लिया गया। जानकारी के अनुसार, भभुआ थाना पुलिस ने साइकिल चोरी के मामले में अखलासपुर पटिया निवासी श्रीनिवास प्रसाद के पुत्र रंजन कुमार को सुबह चकबंदी रोड से गिरफ्तार किया था।

जिस पर कानूनी कार्रवाई के तहत जेल भेजने से पहले आरोपी चोर को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जांच के दौरान रंजन कुमार पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी सहित भागने लगा। उसकी हरकत देख अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। पुलिस के शोर मचाने पर अस्पताल में मौजूद आम लोग भी मदद के लिए आगे आए और कुछ दूरी तक पीछा कर आरोपी को धर दबोचा। इसके बाद पुलिस ने उसे पुन: अपनी कस्टडी में लेकर थाने पहुंचाया। नगर थाना पुलिस का कहना हैं कि आरोपी के खिलाफ पुन: आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फोटो परिचय 12-भभुआ-10- सदर अस्पताल में भाग रहे आरोपी चोर को पकड़ी नगर थाना पुलिस पोक्सो एक्ट के मामले में एक आरोपित को किया गिरफ्तार भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महिला थाना की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को महिला थाना अध्यक्ष साक्षीता कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित चैनपुर थाना क्षेत्र के भदारी गांव निवासी सुदामा बिंद के पुत्र जग्गा बिंद बताया जाता है। लगभग डेढ़ माह पूर्व एक गांव से लड़की भागने में सहयोग किया था। जिस लड़की लेकर साथ में भागा था। उस आरोपित को पुलिस द्वारा पहले ही पकड़कर जेल भेजा चुका है। तब उक्त आरोपी फरार चल रहा था, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फोटो परिचय 12-भभुआ-9-सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए लाया गया पॉक्सो एक्ट का आरोपी गर्ल्स हाई स्कूल में पढ़ने आई एक छात्रा हुई बेहोश भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के गर्ल्स हाई स्कूल में पढ़ने आई एक छात्रा बेहोश हो गई। बेहोश छात्रा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को 12 बजे सदर अस्पताल पहुंचे छात्रा के पिता सोनहन थाना क्षेत्र के सिकरा गांव निवासी रामप्रसाद बिंद ने बताया कि मेरी 16 वर्षीय पुत्री रिंकी कुमारी गर्ल्स हाई स्कूल पढ़ने के लिए आई हुई थी। पढ़ने के दौरान ही अचानक वह बेहोश हो गई। जहां स्कूल की शिक्षिका अनुपम कुमारी एवं शोभा कुमारी द्वारा उसे आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां सदर अस्पताल में चिकित्सक द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। फोटो परिचय 12-भभुआ-12-सदर अस्पताल में बेहोश छात्रा का चल रहा इलाज युवक को जहरीला सांप ने काटा,इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव में सोए एक युवक को जहरीला सांप ने काट लिया। जहां गंभीर रूप से अचेत हो गया। यह घटना सोमवार व मंगलवार की मध्य रात्रि लगभग 3 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक युवक भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव निवासी मुरली प्रजापति के 25 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार बताया जाता है। जहां सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि युवक अपने घर पर रात में खाना खाकर सोया हुआ था। तभी अचानक जहरीला सांप ने उसे काट लिया। वही आनन-फानन में इलाज के लिए भभुआ के सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज चल ही रहा था। वही परिजनों द्वारा उसे झाड़ फूंक के लिए चांदोरूइया गांव ले जाएगा। वहां से भी हालत में सुधार नही हुआ तो फिर सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा हालात को गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। फोटो परिचय 12-भभुआ-14-सदर अस्पताल में सर्पदंश से आहत युवक को किया जा रहा रेफर पहाड़ी पर शौच करने गए व्यक्ति को जहरीला सांप ने काटा भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के उमापुर गांव के पहाड़ी पर शौच करने गए एक व्यक्ति को जहरीला सांप ने काट लिया। जहां उसकी तबीयत बिगड़ गई। यह घटना मंगलवार की सुबह लगभग 7 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक भगवानपुर थाना क्षेत्र के उमापुर गांव निवासी स्वर्गीय हरहंगी राम के 47 वर्षीय पुत्र टेगरी राम बताया जाता है। जहां सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि व्यक्ति अपने गांव के पहाड़ी पर शौच करने के लिए गया हुआ था। जैसे ही शौच कर लौट रहा था। तभी अचानक जहरीला सांप ने उसे काट लिया। जहां परिजनों द्वारा झाड़ फूंक के लिए शाहपुर गांव ले जाया गया। जब हालात और बिगड़ने लगी तो इलाज के लिए भभुआ के सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




