Bhabua News: कुर्की वारंटी गिरफ्तार, कार्रवाई में जुटी पुलिस

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

Bhabua News: रामपुर की बेलांव थाने की पुलिस ने कुर्की के वारंटी कमलेश यादव और सरदार मुसहर को गिरफ्तार किया। अजय कुमार भारती को दूसरी बार शराब पीने के मामले में पकड़ा गया। करमचट थाना क्षेत्र में वाहन जांच में 25 बाइक चालकों पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

Bhabua News: कुर्की वारंटी गिरफ्तार, कार्रवाई में जुटी पुलिस

Bhabua News: रामपुर। बेलांव थाने की पुलिस ने रविवार की शाम कुर्की के वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कमलेश यादव बेलांव थाना क्षेत्र के भोरेयां गांव का निवासी है। कोर्ट से निर्गत कुर्की वारंट के आलोक में छापेमारी की गई। इस दौरान कमलेश यादव को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। इस बात की जानकारी थानाध्यक्ष परमहंश कुमार ने दी।

गिरफ्तारी की जानकारी

वारंटी को न्यायालय के समक्ष पेश किया रामपुर। करमचट थाने की पुलिस ने बाराडीह गांव से कोर्ट के वारंटी सरदार मुसहर को रविवार को गिरफ्तार कर थाना लाया। उसपर लगभग 30 वर्ष पहले वन विभाग भूमि पर जोत-कोड़ के मामले में आरोपित सहित 9 लोगों पर मुकदमा दर्ज था। सरदार मुसहर को एनबीडब्ल्यू वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर पुलिस ने रामपुर पीएचसी में मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भभुआ भेज दिया। इसकी जानकारी करमचट थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने दी।

शराब पीने के मामले में गिरफ्तारी

शराब पीने के मामले में दूसरी बार गिरफ्तार रामपुर। बेलांव थाना क्षेत्र के सरैयां गांव से रविवार की देर शाम शराब पीने के मामले में अजय कुमार भारती को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा थाने लाया गया, जहां से सोमवार को रामपुर पीएचसी में मेडिकल जांच के बाद न्यायालय के समक्ष्ज्ञ पेश करने के लिए भेज दिया गया। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष परमहंस कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि दूसरी बार शराब पीने के मामले में आरोपित गिरफ्तार हुआ है।

वाहन जांच अभियान

रामपुर। करमचट थाना क्षेत्र के करमचट डैम जाने वाले मार्ग में भितरीबांध सिंचाई कालोनी के पास सोमवार को पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें बाइक चालकों के हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, कागजात, सीट बेल्ट सहित कई चीजों की जांच की गई। थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि 25 बाइक चालकों के पास हेलमेट और डीएल नहीं थे। उनका 25 हजार का ऑनलाइन चालाना काटा गया है।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

कमलेश यादव को कहाँ से गिरफ्तार किया गया?
कमलेश यादव को उसके गांव भोरेयां से गिरफ्तार किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।