Bhabua News: हथियार लहराते फोटो वायरल करने वाला गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

Bhabua News: (पेज तीन) दुर्घटनाओं में एक महिला सहित चार घायलदुर्घटनाओं में एक महिला सहित चार घायलदुर्घटनाओं में एक महिला सहित चार घायल

Bhabua News: हथियार लहराते फोटो वायरल करने वाला गिरफ्तार

Bhabua News: (पेज तीन) भभुआ। नगर थाने की पुलिस ने हथियार लहराते फोटो वायरल करने के आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार रवि पटेल उर्फ जगत पटेल नगर थाना क्षेत्र के कुड़ासन निवासी भान सिंह का पुत्र है। फोटो वायरल करने के बाद थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराते हुए जेल भेज दिया। हि.प्र.

लड़की का वीडियो वायरल करने पर केस

भभुआ। नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अश्लील वीडियों बना वायरल करने वाले युवक के खिलाफ नगर थाना में केस दर्ज कराया गया हैं। मुकदमा में कहा गया है कि आरोपित द्वारा वीडियो व फोटो दिखाया गलत नीयत से लड़की को प्रताड़ित करने लगा। उसके बुलाए गए समय पर नहीं मिलने पर वीडियो वायरल कर धमकी दिया जाने लगा। पुुलिस केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। हि.प्र.

शादी की नीयत से नाबालिग लड़की का अपहरण

भभुआ। नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी नानी के घर आयी एक नाबालिग लड़की का शादी की नीयत से अपहरण कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया हैं। उक्त मामले में लड़की की मां ने नगर थाना में अपने ही गांव के कुछ लोगों को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज करायी है। नगर थाने की पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। हि.प्र.

नशे की हालत में तीन आरोपित पकड़े गए

भभुआ। नगर थाने की पुलिस ने क्षेत्र में छापेमारी कर नशे की हालत में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में चांद थाना क्षेत्र के भरारी के प्रदीप कुमार, भभुआ वार्ड 10 के अशोक कुमार व वार्ड 24 के जितेन्द्र कुमार शामिल हैं। पुलिस ने मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद तीनों आरोपितों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। हि.प्र.

दुर्घटनाओं में एक महिला सहित चार घायल

भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई वाहन दुर्घटनाओं में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में पानापुर की शीतल कुमारी, भभुआ शहर के वार्ड 18 निवासी शिवानंद राज, अखलासपुर के आकाश कुमार व दुमदुम के मुकेश ठाकुर शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। हि.प्र.

सामान्य प्रश्न

✦भभुआ में किस आरोपी को गिरफ्तार किया गया है?−
भभुआ में रवि पटेल उर्फ जगत पटेल को गिरफ्तार किया गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsभभुआBhabua News: हथियार लहराते फोटो वायरल करने वाला गिरफ्तार