Bhabua News: नशे में हंगामा कर रहा आरोपित गिरफ्तार
Bhabua News: (पेज तीन) महिला की मौत के बाद सपेरे सांप को पकड़ामहिला की मौत के बाद सपेरे सांप को पकड़ामहिला की मौत के बाद सपेरे सांप को पकड़ा

Bhabua News: (पेज तीन) भभुआ। स्थानीय थाने की पुलिस ने नशे में हंगाता कर रहे आरोपित को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपित 19 वर्षीय गुलशन सिंह सोनहन थाना क्षेत्र के रामनवमी सिंह का पुत्र है। उन्होंने बताया कि पुलिस को देख वह भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन, पुलिस बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। सदर अस्पताल की मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर उसे कोर्ट में पेश किया गया।
वारंटी की गिरफ्तारी
हि.प्र. बबुरा से न्यायालय का वारंटी पकड़ाया भभुआ। नगर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर न्यायालय के एक वारंटी को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार वारंटी नौशाद असंारी भभुआ थाना क्षेत्र के बबुरा गांव का निवासी है। पुलिस ने उसकी मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गोली से घायल युवक का मामला
हि.प्र. आरोपित के परिवार के दो सदस्य हिरासत में भभुआ। थाना क्षेत्र के कुड़ासन गांव में गोली से घायल युवक के मामले में आरोपित उफरवलिया निवासी गोलू तिवारी के परिवार के दो सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा उनसे पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि कुड़ासन निवासी विनायक तिवारी के 25 वर्षीय पुत्र विनित तिवारी को गुरुवार को क्रिकेट खेलने के दौरान गोलू द्वारा गोली मारने का आरोप है। विनित को इलाज बनारस में चल रहा है।
महिला की सांप के काटने से मौत
चैनपुर। थाना क्षेत्र के परसिया गांव में सुरेंद्र खरवार की पत्नी वैजयंती देवी की सांप के काटने से हुई मौत के बाद परिजनों ने शुक्रवार को सपेरे को बुलाया। सपेरे ने उपला में छुपे सांप को पकड़ लिया। मालूम हो कि मंगलवार को उपला हटाने के दौरान वैजयंती को सांप ने काट लिया था। परिजन उसका इलाज कराने के बजाय झाड़फूंक कराने लगे। सदर अस्पताल में लाने पर डॉक्टर ने उसकी स्वास्थ्य जांच कर उसे मृत बता दिया था।
नवीनतम प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


