लोडेड 312 बोर के कट्टा के साथ बदमाश गिरफ्तार
चांद थाने की पुलिस ने एक बदमाश शंभू कुमार को गिरफ्तार किया है, जो लोडेड 315 बोर का कट्टा और बाइक के साथ पकड़ा गया था। पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है और उसकी मेडिकल जांच भी कराई गई है। पुलिस उसका आपराधिक इतिहास जानने की कोशिश कर रही है।

चांद थाने में आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर भिजवाया जेल बदमाश के आपराधिक इतिहास का पता करने में जुटी पुलिस (पेज तीन) चांद, एक संवाददाता। स्थानीय थाने की पुलिस ने गुरुवार की रात एक बदमाशा को लोडेड 315 बोर के कट्टा और बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शंभू कुमार चांद थाना क्षेत्र के कोनहरा गांव निवासी प्रेमानंद राम का बेटा है। प्रभारी थानाध्यक्ष सुकन्या कुमारी ने इसकी पुष्टि की और बताया कि चांद थाने की पुलिस गश्त लगा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति नजर आया। जब कोनहरा नहर पुल के पास से उसे पकड़कर पूछताछ की गई तो वह सही जवाब नहीं दे रहा था।
बॉडी सर्च करने पर उसके पास से 315 बोर का लोडेड कट्टा मिला। उसे पकड़कर थाना लाया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि पीटीसी राहुल कुमार के आवेदन पर शंभू के खिलाफ आर्म्स एक्ट मामले का मुकदमा दर्ज कर उसकी मेडिकल जांच कराई गई। पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मुकदमे का अनुसंधानकर्ता एसआई रोहित कुमार को बनाया गया है। पुलिस शंभू के आपराधिक इतिहास के बारे में पता लगा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


