Bhabua News: शराब सेवन मामले में 17 आरोपितों को किया गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

Bhabua News: स्थानीय थाने की पुलिस ने शराब सेवन के मामले में 17 आरोपितों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपितों में उत्तर प्रदेश के सोनभद्र और चंदौली जिला के लोग शामिल हैं। सभी आरोपितों का स्वास्थ्य परीक्षण चांद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई।

Bhabua News: शराब सेवन मामले में 17 आरोपितों को किया गिरफ्तार

Bhabua News: सोनहन, हाटा, सोनभद्र, चंदौली, चैनपुर, चांद के रहनेवाले हैं आरोपित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच में शराब पीने की हुई पुष्टि (पेज तीन) चांद, एक संवाददाता। स्थानीय थाने की पुलिस ने शराब सेवन के मामले में 17 आरोपितों को पकड़ा है।

पकड़े गए आरोपितों की जानकारी

पकड़े गए आरोपितों में उत्तर प्रदेश के सोनभद्र व चंदौली जिला के अलावा कैमूर के सोनहन, चैनपुर व चांद थाना क्षेत्र के रहनेवाले हैं। पकड़े गए आरोपितों में यूपी के सोनभद्र जिला के प्रतापगंज थाना क्षेत्र के सुकुरूत निवासी सुदर्शन चौरसिया के पुत्र अनिल कुमार, चंदौली जिला के बबुरी थाना क्षेत्र के गौरीहार निवासी राजेश मौर्या के पुत्र रीतेश मौर्या, शहाबगंज थाना क्षेत्र के केराडीह निवासी नंदू शामिल हैं। इनके अलावा चांद थाना क्षेत्र के भेवार निवासी नंदकिशोर राम, अरविंद राम, सोनहन थाना क्षेत्र के सिकरा निवासी पिंटु कुमार, धर्मेंद्र कुमार, जयप्रकाश कुमार, बेलांव थाना क्षेत्र नौहट्टा के अजीत कुमार, चांद निवासी पिंटू हजाम, हाटा निवासी मोहन माली भी पकड़े गए।

स्वास्थ्य परीक्षण और न्यायालय में पेशी

कैमूर के शिवरामपुर निवासी श्याम नारायण चौरसिया के पुत्र अमित चौरसिया, चांद थाना क्षेत्र के दुलौली निवासी विनोद यादव के पुत्र पियन सिंह यादव, बसहा निवासी परमहंस पासवान के पुत्र मनोज कुमार पासवान, बसवा निवासी रामगहन पासवान के पुत्र मनोज कुमार पासवान, नौबाठ निवासी नतेश्वर यादव के पुत्र अर्जुन कुमार यादव को भी चांद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चैनपुर थाना क्षेत्र के मदुरना निवासी गुलाब सिंह यादव के बेटा आनंद कुमार को भी शराब सेवन मामले में पकड़ा है। स्वास्थ्य परीक्षण हुई शराब पीने की पुष्टि पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपितों का स्वास्थ्य परीक्षण चांद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उन्हें सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। थानाध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने इसकी पुष्टि की और बताया कि इलाके में लगातार छापेमारी, तलाशी व जांच अभियान चलाया जा रहा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कितने आरोपितों को पुलिस ने पकड़ा है?
पुलिस ने शराब सेवन के मामले में 17 आरोपितों को पकड़ा है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsभभुआBhabua News: शराब सेवन मामले में 17 आरोपितों को किया गिरफ्तार