ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भभुआमुख्य सरगना सहित पांच बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुख्य सरगना सहित पांच बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चांदी का सिक्का देने के नाम पर तीन लाख छीननेवाले गिरोह का भंडाफोड़, एसपी ने प्रेसवार्ता कर गिरोह के मुख्य सरगना की गिरफ्तारी की दी...

मुख्य सरगना सहित पांच बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,भभुआTue, 22 Sep 2020 08:12 PM
ऐप पर पढ़ें

चांदी का सिक्का देने के नाम पर तीन लाख छीननेवाले गिरोह का भंडाफोड़

एसपी ने प्रेसवार्ता कर गिरोह के मुख्य सरगना की गिरफ्तारी की दी जानकारी

भभुआ। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि

चांद थाना क्षेत्र में चांदी का सिक्का देने के नाम पर मारपीट कर तीन लाख रुपए छीन लेने वाले गिरोह के मुख्य सरगना सहित पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में चार साल से फरार मुख्य सरगना पिंटू गिरी व उसके गिरोह के सदस्य मंगरु धोबी, सिकन्दर धोबी, शिराती धोबी व जितेन्द्र गिरी शामिल हैं। सभी गिरफ्तार बदमाश जिले के चांद थाना के खरौली के निवासी हैं।

नगर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों द्वारा तीन जुलाई को खरौली गांव में बक्सर जिले के औद्योगिक थाना के मझरिया निवासी महेश कुमार सिंह को चांदी का सिक्का सस्ते दाम में देने के लिए बुलाया गया। लेकिन, उनके पहुंचने पर उसे चारों तरफ से घेरकर लाठी-डंडा से मारपीट करते हुए हथियार के बल पर 3.45 लाख रुपया नकद, सोने की चेन, अंगुठी छीन लिए। महेश सिंह के आवेदन पर चांद थाना में बदकमाशो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरु की।

उक्त मामले में छह बदमाशों को पूर्व में भी गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है। उक्त बदमाशो में मंगरु धोबी, सिकन्दर धोबी, पिंटू धोबी व शिराती धोबी पर जिले के चांद में आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें