Bhabua News: मोहनियां और बड़ौरा चेकपोस्ट से शराब तस्कर गिरफ्तार
Bhabua News: पुलिस ने शराब और स्कूटी के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उत्पाद विभाग की पुलिस ने मोहनियां और बड़ौरा चेकपोस्ट से तस्करों को पकड़ा है। शराब के साथ दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Bhabua News: पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर शराब और स्कूटी किया बरामद औरंगाबाद और रोहतास जिले के गिरफ्तार तस्कर न्यायिक हिरासत में गए (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग की पुलिस ने मोहनियां और बड़ौरा चेकपोस्ट से दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 50 लीटर से अधिक शराब और स्कूटी बरामद किया। उत्पाद थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि मोहनियां समेकित जांच चौकी से बस की जांच में 26.835 लीटर शराब के साथ औरंगाबाद जिला के बारुण थाना क्षेत्र के उदय सिंह के पुत्र चंदन कुमार और बड़ौरा चेकपोस्ट से रोहतास जिला के दिनारा थाना क्षेत्र के मरुआ गांव निवासी अजय सिंह के पुत्र राजू कुमार को 23.400 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों यूपी से शराब लेकर जा रहे थे। राजू स्कूटी में शराब छुपाकर रखा था। तलाशी में शराब मिली। दोनों की गिरफ्तारी वाहन अभियान के दौरान हुई। इनके खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराई गई। फिर दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
कुल्हड़िया मोड़ से शराब के साथ दो पकड़ाए
भभुआ। दुर्गावती थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित कुल्हड़िया मोड़ से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 16.74 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर उनकी बाइक को बरामद किया है। इसकी जानकारी उत्पाद थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने दी और बताया कि गिरफ्तार आरोपित चंदन कुमार मोहनियां थाना क्षेत्र के डड़वा वार्ड 4 निवासी प्रभंस राम का पुत्र चंदन कुमार एवं मोहनियां के वार्ड 2 निवासी गोपाल प्रसाद का पुत्र चंदन कुमार शामिल हैं। गुप्त सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। वह बाइक से शराब लेकर मोहनियां की ओर जा रहे थे। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
प्रश्नोत्तर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


