Bhabua News: मारपीट मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
Bhabua News: भभुआ के रूपपुर गांव में मारपीट मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में पंचम राम एवं प्रभु राम शामिल हैं। एक लापता बच्चा कर्मा गांव से बरामद किया गया। चांद में मारपीट के आरोपित पिता-पुत्र को भी गिरफ्तार किया गया। शराब सेवन के छह आरोपितों को भी पकड़ा गया।

Bhabua News: भभुआ। सदर थाना क्षेत्र के रूपपुर गांव से मारपीट मामले में दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में रूपपुर गांव निवासी अरुण राम के 27 वर्षीय पुत्र पंचम राम एवं राजू राम के 25 वर्षीय पुत्र प्रभु राम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में मारपीट की भभुआ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। सदस्य अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भिजवा दिया गया।
लापता बच्चा कर्मा गांव से हुआ बरामद
भभुआ। सदर अस्पताल से लापता बच्चा को कर्मा गांव से बरामद किया गया। शनिवार को 3 बजे सदर अस्पताल पहुंची उसकी मां बक्सर जिला के सिमरी थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव निवासी पूनम देवी ने बताया कि सात वर्षीय अमन चौरसिया उसका पुत्र है। वह अपने बेटे के साथ सदर अस्पताल जांच कराने आई थी। अस्पताल में मेरे पुत्र का हाथ छूट गया। पुलिस ने उसे बरामद कर उसके सुपुर्द किया है। वह पुलिस को धन्यवाद कहा।
मारपीट मामले में पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार
चांद। थाना क्षेत्र के सोनाव गांव से मारपीट के आरोपित पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में शंभू माली और उसका पुत्र जयेश कुमार शामिल हैं। प्यारे माली की पत्नी मंजू देवी ने 18 अगस्त को अपने पड़ोसियों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है।
शराब सेवन में छह आरोपित पकड़े गए
चांद। शराब सेवन के छह आरोपितों को पकड़कर पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत किया है। पकड़े गए लोगों में जिगिना के अरुण कुमार, भगवानपुर थाना के मुंडेश्वरी के धनंजय प्रसाद, चांद थाना के कोड्डा निवासी जितेंद्र पासवान, यूपी के चन्दौली जिला के अलीपुर थाना के हिन्दुवारी गांव के अयोध्या चौहान, सैय्यदराजा थाना के सुंदेहरा के राकेश कुमार, उदय चौहान शामिल हैं। उपरोक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि सभी को न्यायालय में पेश किया गया।
चार आरोपितों को कोर्ट में पेश किया
रामपुर। बेलांव थाने की पुलिस ने गश्ती के दौरान चार शराबियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। उनपर मद्यपान अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें शनिवार को भभुआ कोर्ट भेजा गया। गिरफ्तार आरोपितों में बेलांव थाना क्षेत्र बड़कागांव के धीरज कुमार, पटना गांव के टिंकू कुमार व सोनहन थाना क्षेत्र हरला गांव के ओमप्रकाश और सिकंदर कुमार शामिल हैं।
डिग्री कॉलेज के शिक्षकों व कर्मियों ने दिया धरना
भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित राजर्षि शारिवाहन डिग्री महाविद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकेत्तर कर्मचारियों ने शनिवार को वेतन-पेंशन भुगतान करने सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में हाथ में काली पट्टी बांध काला दिवस मनाया और धरना दिया। धरना की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह ने की। धरना में डॉ. भरत सिंह, संतोष सिंह, श्याम किशोर सिंह, जयप्रकाश सिंह सहित अन्य कई मौजूद थे।
डीएम-एसपी ने मेला परिसर का जायजा लिया
भगवानपुर। प्रखंड के मुंडेश्वरी धाम में चल रहे श्रावणी मेला का डीएम कुमार अनुराग और एसपी शिखर चौधरी ने जायजा लिया। इस दौरान मेला परिसर में सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, पेयजल, सफाई, शौचालय, स्वास्थ्य शिविर, परिवहन, पार्किंग, आवासन, प्रकाश सहित अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मियों को द्वय अधिकारियों द्वारा निर्देश दिया गया। फोटो- 22 अगस्त भभुआ- 16 कैप्शन- भगवानपुर प्रखंड के मां मुंडेश्वरी धाम परिसर में लगे श्रावणी मेला का शनिवार को निरीक्षण करते डीएम कुमार अनुराब व एसपी शिखर चौधरी。


