Bhabua News: कोर्ट के तीन वारंटियों को पुलिस ने पकड़ा

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

Bhabua News: (पेज तीन) नाबालिग के साथ छेड़खानी, कानूनी कार्रवाईनाबालिग के साथ छेड़खानी, कानूनी कार्रवाईनाबालिग के साथ छेड़खानी, कानूनी कार्रवाई

Bhabua News: कोर्ट के तीन वारंटियों को पुलिस ने पकड़ा

Bhabua News: (पेज तीन) भभुआ। नगर थाने की पुलिस के छापेमारी कर न्यायालय के तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार वारंटियों में भभुआ थाना क्षेत्र के नउवा के विदेशी बिन्द, मोकरी के विजय तिवारी व बबुरा के किशोरी शर्मा शर्मा शामिल हैं। पुलिस ने तीनों की मेडिकल जांच कराकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

मारपीट मामलों की जानकारी

हि.प्र. मारपीट मामले में दर्ज कराया मुकदमा भभुआ। नगर थाना क्षेत्र के वार्ड 16 निवासी सोनू अली ने मारपीट का आरोप लगाते हुए अपने ही वार्ड के दो लोगों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। नगर थाने की पुलिस मामले की जंाच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

चोरी मामले की रिपोर्ट

हि.प्र. पचास हजार रुपया व मोबाइल चोरी का केस भभुआ। नगर थाना क्षेत्र के भेकास निवासी कविंद्र कुमार ने अपने ही गांव के जितेन्द्र कुमार पर 50 हजार रुपया व मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाते हुए नगर थाना में एफआईआर दर्ज करायी है। नगर थाने की पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही हैं।

छेड़खानी का मामला

हि.प्र. नाबालिग के साथ छेड़खानी, कानूनी कार्रवाई भभुआ। शहर के एक मुहल्ले की नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करने की एफआईआर उसी मुहल्ले के एक बदमाश युवक के खिलाफ दर्ज करायी गयी है। नगर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

घायलों की स्थिति

हि.प्र. मारपीट में महिला सहित चार लोग घायल भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई मारपीट की घटनाओं में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में बिशुनपुर के बबन सिंह, बड़का कझार के जय गोविन्द सिंह, बेलोड़ी के गुलाम साकिर कुरैशी व भभुआ शहर के वार्ड नौ की आरती कुमारी शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सदर असपताल में कराया गया। कैमूर पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भभुआ में गिरफ्तार वारंटियों के नाम क्या हैं?
गिरफ्तार वारंटियों में भभुआ थाना क्षेत्र के नउवा के विदेशी बिन्द, मोकरी के विजय तिवारी व बबुरा के किशोरी शर्मा शामिल हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsBhabua News: कोर्ट के तीन वारंटियों को पुलिस ने पकड़ा