Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsPolice Arrest Murder Suspect Sheru Alam in Bhbua Confession Leads to Recovery of Bullet Shell
हत्या के 24 घंटों में हथियार व गोली संग आरोपित गिरफ्तार

हत्या के 24 घंटों में हथियार व गोली संग आरोपित गिरफ्तार

संक्षेप:

नगर थाने की पुलिस ने बेतरी-कुड़ासन कच्ची पथ में भाग रहे बदमाश को पकड़ा बदमाश के स्वीकारोक्ति बयान पर हत्या में प्रयुक्त खोखा को पुलिस ने किया बरामद

Oct 16, 2025 08:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

नगर थाने की पुलिस ने बेतरी-कुड़ासन कच्ची पथ में भाग रहे बदमाश को पकड़ा बदमाश के स्वीकारोक्ति बयान पर हत्या में प्रयुक्त खोखा को पुलिस ने किया बरामद बोले एसपी, गिरफ्तार बदमाशा को स्पीडी ट्रायल चलाकर दिलवायी जाएगी सख्त सजा भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के वार्ड 14 में बुधवार को रामलाल मल्लाह नामक युवक की गोली मार हत्या के 24 घंटों के अंदर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से हथियार व गोली बरामद किया हैं। गिरफ्तार बदमाश शेरू आलम उर्फ मो. दानिश आलम भभुआ शहर के वार्ड नौ स्थित छावनी मुहल्ला निवासी मो. इस्लाम इद्रीसी का पुत्र है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गोली के खोखा को भी बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि घटना के 24 घंटे में शेरू को नगर थाना क्षेत्र के बेतरी-कुड़ासन कच्ची पथ में भागने के दौरान एसडीपीओ मनोरंजन भारती व नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में गयी पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाश के स्वीकारोक्ति बयान व निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गोली का खोखा भी बरामद कर लिया गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी पूर्व में भी हत्या व लूट कांड में शिामल है। उसने पुलिस को बताया कि पैसों के लेनदेन मामले को लेकर रामलाल की हत्या की है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश को न्यायालय में स्पीडी ट्रायल चलाकर सख्त सजा दिलवायी जाएगी। मृतक की पत्नी के बयान पर चार पर मुकदमा दर्ज भभुआ। शहर के वार्ड 14 में रामलाल की हत्या के मामले में मृतक की पत्नी प्रतिमा कुमारी वार्ड 15 निवासी के आवेदन पर छावनी मुहल्ला के शेरू आलम सहित चार अज्ञात के खिलाफ नगर थाना में एफआईआर दर्ज की गयी है। आवेदन में लिखा गया है कि शेरू ने उसके साथ बदतमिजी की थी। उसके पति ने उसका विरोध किया था। इससे आक्रोशित शेरू ने उसके पति की गोली मार हत्या की है। नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी हैं। हि.प्र. फोटो- 16 अक्टूबर भभुआ-9 कैप्शन- घटना स्थल पर गुरुवार को आरोपित के साथ गोली का खोखा बरामदगी के लिए तलाश करती पुलिस।