Bhabua News: पुलिस ने पांच आरोपितों को किया गिरफ्तार
Bhabua News: (पेज तीन) कुर्की वारंट के वारंटी को किया गिरफ्तारकुर्की वारंट के वारंटी को किया गिरफ्तारकुर्की वारंट के वारंटी को किया गिरफ्तार

Bhabua News: (पेज तीन) भगवानपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों से शराब सेवन मामले के पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में भगवानपुर के माला शर्मा, दीपक कहार, रामगढ़ के नसीमुद्दीन मियां, टोड़ी के प्रेम प्रकाश और यूपी के पालटु बिंद शामिल हैं। इन सभी पांच आरोपितों को मुंडेश्वरी से गिरफ्तार किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर में मेडिकल जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
दुकानों में चोरी के मामले में पूछताछ शुरू
भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय भगवानपुर स्थित बाजार की दुकानों में पिछले दिनों हुई चोरी के मामले में पुलिस आरोपितों को हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा उनसे पूछताछ की जा रही है। इस मामले की यहां चर्चा जोरशोर से की जा रही है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है। लेकिन, लोगों में इस बात की चर्चा है कि हीरा माली, गंगा प्रसाद और एक अन्य व्यवसायी की फल दुकान में हुई चोरी के सिलसिले में कुछ युवकों को पकड़ा गया है।
कुर्की वारंट के वारंटी को किया गिरफ्तार
भगवानपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने कुर्की वारंट के एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज है और न्यायालय द्वारा उसक खिलाफ वारंट जारी किया गया था। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी शंकर चौधरी भगवानपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी दु:खी चौधरी का पुत्र है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


