Bhabua News: शराब सेवन मामले में आठ आरोपितों को किया गिरफ्तार
Bhabua News: स्थानीय थाने की पुलिस ने शराब सेवन के मामले में आठ आरोपितों को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपितों में सोनभद्र, चंदौली और कैमूर के निवासी शामिल हैं। पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य परीक्षण कराया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। सभी आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया।

Bhabua News: गिरफ्तार आरोपितों में सोनभद्र, चंदौली, चैनपुर, चांद के हैं रहनेवाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच में शराब पीने की हुई पुष्टि (पेज तीन) चांद, एक संवाददाता। स्थानीय थाने की पुलिस ने शराब सेवन के मामले में आठ आरोपितों को पकड़ा है।
गिरफ्तार आरोपित
पकड़े गए आरोपितों में उत्तर प्रदेश के सोनभद्र व चंदौली जिला के अलावा कैमूर के चैनपुर व चांद थाना क्षेत्र के रहनेवाले हैं। पकड़े गए आरोपितों में यूपी के सोनभद्र जिला के प्रतापगंज थाना क्षेत्र के सुकुरूत निवासी सुदर्शन चौरसिया के पुत्र अनिल कुमार, चंदौली जिला के बबुरी थाना क्षेत्र के गौरीहार निवासी राजेश मौर्या के पुत्र रीतेश मौर्या शामिल हैं। इसके अलावा कैमूर के शिवरामपुर निवासी श्याम नारायण चौरसिया के पुत्र अमित चौरसिया, चांद थाना क्षेत्र के दुलौली निवासी विनोद यादव के पुत्र पियन सिंह यादव, बसहा निवासी परमहंस पासवान के पुत्र मनोज कुमार पासवान, बसवा निवासी रामगहन पासवान के पुत्र मनोज कुमार पासवान, नौबाठ निवासी नतेश्वर यादव के पुत्र अर्जुन कुमार यादव को भी चांद पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
स्वास्थ्य परीक्षण और न्यायालय में पेशी
पुलिस ने चैनपुर थाना क्षेत्र के मदुरना निवासी गुलाब सिंह यादव के बेटा आनंद कुमार को भी शराब सेवन मामले में पकड़ा है। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपितों का स्वास्थ्य परीक्षण चांद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उन्हें सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। थानाध्यक्ष ने इसकी पुष्टि की और बताया कि इलाके में लगातार छापेमारी, तलाशी व जांच अभियान चलाया जा रहा है।


