Bhabua News: जिगना के पास पिकअप पलटने से 35 मजदूर घायल
Bhabua News: जिगना गांव के पास पिकअप पलटने से 35 मजदूर घायल हो गए, जिनमें महिलाएं ज्यादा हैं। सभी हाटा से गोईं गांव में धनरोपनी करने जा रहे थे। गिली मिट्टी पर टायर पड़ने से पिकअप पलटी। 10 घायलों को सदर अस्पताल रेफर किया गया। घायलों की संख्या बढ़ सकती है।

Bhabua News: जिगना के पास पिकअप पलटने से 35 मजदूर घायल घायलों में महिलाएं ज्यादा, सभी हाटा से गोईं गांव में धनरोपनी करने जा रहे थे सड़क पर पसरी गिली मिट्टी पर टायर पड़ने से पिकअप पलटकर गड्ढे में जा गिरी 10 घायलों को सदर अस्पताल किया रेफर चांद, एक संवाददाता।
घायलों का इलाज
थाना क्षेत्र के चांद-धरौली मार्ग में जिगना गांव के पास पिकअप वैन के पलटने से उसपर सवार 35 लोग घायल हो गए। इनमें से दर्जनभर महिला-पुरुषों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि जिगना गांव से पश्चिम भारतमाला परियोजना से बन रही एक्सप्रेस-वे और एनएच के संपर्क स्थल पर फिसलन होने की वजह से पिकअप पलटी है। क्योंकि एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए ढुलाई की जा रही मिट्टी उक्त स्थल पर गिरी है और उसपर वर्षा का पानी पड़ने के बाद फिसलन की समस्या उत्पन्न हो गई है। सभी घायलों को उपचार के लिए चांद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया।
घायलों की सूची
घायलों में 55 वर्षीया शांति देवी, मीना देवी, 58 वर्षीया तेजू बैठा, 48 वर्षीया सीमा देवी, 60 वर्षीया शीला देवी, 60 वर्षीया निर्मला देवी, 17 वर्षीया लक्ष्मीना, 58 वर्षीया रानी देवी, 18 वर्षीया संजू कुमारी, 50 वर्षीया मुन्नी देवी, 70 वर्षीया मराछी देवी, 30 वर्षीया उर्मिला देवी, 55 वर्षीया कुसमा, 55 वर्षीया कुमारी देवी, 30 वर्षीया उर्मिला देवी, 62 वर्षीया भोगी, तेतरा देवी, कुसुम देवी, जगदीश राम, जितेंद्र, वकील कुमार सहित लगभग 35 लोग शामिल हैं। ओपीडी में डॉ. इन्दु प्रियदर्शिनी ने बताया 10 घायल मजदूरों को रेफर किया गया।
दुर्घटना का कारण
घायल मजदूरों ने बताया कि वह हाटा गांव से धान की रोपनी करने चांद के गोईं गांव में जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप फिसलकर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई, जिससे वह लोग उसके नीचे दब गए। उनकी चीख-पुकार सुन काफी ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर पिकअप को सीधा कर उसके नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला और इसकी सूचना सीएचसी व चांद थाना को दी। सीएचसी से आई एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा उनका उपचार किया गया। इन्हें किया गया है रेफर गंभीर रूप से घायल सुशीला देवी, निर्मला देवी, वकील कुमार, संजू कुमारी, मुन्नी देवी, कुसुम देवी, रामाशीष यादव, मराछी देवी सहित 10 लोगों को सदर अस्पताल भभुआ में रेफर किया गया है।
सड़कों की स्थिति
कोट भारत माला परियोजना के तहत एक्सप्रेस निर्माण करा रही पीएनसी कंपनी को सड़क पर गिरी मिट्टी को हटवाकर साफ करने का निर्देश दिया जा रहा है। मो. हदीद खान, प्रखंड विकास पदाधिकारी, चांद कैप्शन- चांद-धरौली पथ में जिगना गांव के पास शुक्रवार को पिकअप पलटने के बाद इलाज कराने के लिए चांद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हाटा के घायल महिला-पुरुष।


