Bhabua News: स्कॉर्पियो के धक्के से पैदल जा रहा एक व्यक्ति घायल

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

Bhabua News: पेज चार की खबरपेज चार की खबर स्कॉर्पियो के धक्के से पैदल जा रहा एक व्यक्ति घायल सदर अस्पताल में इलाज के बाद गम्भीर

Bhabua News: स्कॉर्पियो के धक्के से पैदल जा रहा एक व्यक्ति घायल

Bhabua News: पेज चार की खबर स्कॉर्पियो के धक्के से पैदल जा रहा एक व्यक्ति घायल सदर अस्पताल में इलाज के बाद गम्भीर स्थिति में हायर सेंटर रेफर भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के मरहिया मोड़ के पास स्कॉर्पियो के धक्के से पैदल जा रहा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना रविवार की शाम लगभग 6:00 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक घायल व्यक्ति जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के रोहुआ खुर्द गांव निवासी स्वर्गीय शोभा राम के 65 वर्षीय पुत्र साधु राम बताया जाता है। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि व्यक्ति अपने गांव से पैदल दुर्गावती बाजार में सामान की खरीदारी करने के लिए जा रहा था।

तभी मरहिया मोड़ के पास तेज रफ्तार में जा रहा एक स्कार्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। जिससें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्गावती अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भभुआ के सदर अस्पताल में रेफर किया गया। जहां सदर अस्पताल के चिकित्सक ने स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।