सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में 426 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
भभुआ जिले में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। पहले पाली में 13,174 में से 12,964 और दूसरे पाली में 13,013 में से 12,797 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए। कुल 426 छात्र अनुपस्थित रहे, लेकिन किसी भी परीक्षा केंद्र से कदाचार की सूचना नहीं मिली। प्रशासन ने परीक्षा व्यवस्था को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रथम पाली में 210 और द्वितीय पाली में 216 छात्र नहीं पहुंचे परीक्षा देने केंद्रों से निष्कासन की सूचना नहीं, प्रशासनिक व्यवस्था रही चुस्त-दुरुस्त (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। जिले में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के दौरान शुक्रवार को सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा दोनों पालियों में शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। जिले के कुल 30 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में परीक्षा ली गई। प्रशासन की कड़ी निगरानी और सख्त व्यवस्था के बीच परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। जिले के विभिन्न केंद्रों पर 426 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में कुल 13,174 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 12964 उपस्थित हुए जबकि 210 छात्र अनुपस्थित रहे।
द्वितीय पाली में 13013 परीक्षार्थियों में से 12797 ने परीक्षा दी और 216 ने परीक्षा छोड़ दी। इस प्रकार दोनों पालियों को मिलाकर कुल 426 छात्र परीक्षा से वंचित रहे। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी भी केंद्र से कदाचार या निष्कासन की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई। सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस बल एवं पर्यवेक्षकों की तैनाती रही, जिससे परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो सकी। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने परीक्षा व्यवस्था को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अधिकारियों ने बताया कि आगामी परीक्षाओं में भी इसी प्रकार की सख्ती और सतर्कता बरती जाएगी, ताकि परीक्षा की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनी रहे। फोटो- 20 फरवरी भभुआ- 8 कैप्शन- मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने से पहले शुक्रवार को शहीद संजय सिंह महिला कॉलेज के प्रवेश द्वारा जांच कराने के लिए कतार में खड़ीं छात्राएं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


