शांतिपूर्ण मतदान के लिए डीएम ने कैमूरवासियों को दिया धन्यवाद
कैमूर जिले में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। डीएम सुनील कुमार और एसपी हरिमोहन शुक्ला ने मतदाताओं, मीडिया कर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों का धन्यवाद किया। डीएम ने मतदान के दौरान संयमित तरीके से वोट डालने के लिए मतदाताओं की सराहना की और सभी को शांतिपूर्ण मतगणना की अपील की।

डीएम ने मीडिया कर्मियों, पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के हौसले को भी बढ़ाया मतगणना के दिन परिणाम आने के बाद भी शांतिपूर्ण बनाए रखने की अपील की (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कैमूर जिले में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने पर जिला प्रशासन से कुछ राहत की सांस ली है। लेकिन, अभी मतगणना का कार्य बाकी रह गया है। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर डीएम सुनील कुमार व एसपी हरिमोहन शुक्ला ने जिले के आम मतदाताओं, कैमूरवासियों, मीडिया कर्मियों व पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों को धन्यवाद दिया है। डीएम ने कहा कि कैमूर के मतदाताओं ने बहुत संयमित ढंग से मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
इसके लिए हम वोटरों को बुहत-बहुत धन्यवाद देते हैं। आमजनों ने भी भयमुक्त व निष्पक्ष ढंग से चुनाव को संपन्न कराने में प्रशासन का भरपूर सहायोग किया है, उन्हें भी हम धन्यवाद देते हैं। डीएम ने कहा कि चुनाव के दौरान मीडिया कर्मियों ने भी पॉजिटिव सोच के साथ बेहतर ढंग से बूथों पर पहुंचकर समाचार कवरेज किया है, इसके लिए हम मीडिया कर्मियों को भी धन्यवाद देते है। उन्होंने कहा कि प्रशासन तंत्र, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी एवं मतदान कर्मियों ने भी निष्पक्ष ढंग से चुनाव को संपन्न कराने में ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




