Bhabua News: तिरंगे के रंग में रंगा कैमूर, हर घर तिरंगा का दिया संदेश
Bhabua News: तिरंगे के रंग में रंगा कैमूर, हर घर तिरंगा का दिया संदेश। खेल मैदान, कॉलेज और स्कूल से तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें खिलाड़ियों, छात्राओं और नागरिकों ने भाग लिया। आजादी के महत्व की जानकारी देते हुए सभी ने तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय एकता के संकल्प लिया।

Bhabua News: तिरंगे के रंग में रंगा कैमूरी, हर घर तिरंगा का दिया संदेश खेल मैदान, कॉलेज और स्कूल तक से निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति नारों से गूंजा भभुआ-चांद, ड्रम बजा लोगों को किया जागरूक खिलाड़ियों, छात्राओं और विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्रीय एकता, अखंडता व हर घर तिरंगा का संकल्प कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा में काफी खिलाड़ियों ने लिया भाग भभुआ, नगर संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर गुरुवार को कैमूर में देशभक्ति का उत्साह चरम पर दिखा।
तिरंगा यात्रा का आयोजन
जिला खेल कार्यालय, शहीद संजय सिंह महिला कॉलेज भभुआ, मानव भारती हेरिटेज स्कूल चांद आदि की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा व पदयात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, प्रशिक्षकों और आम नागरिकों ने भाग लिया। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से भभुआ शहर से लेकर चांद बाजार तक वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर रहा। प्रतिभागियों ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया। साथ ही प्रत्येक घर पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय एकता-अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार पटना के आदेश पर जिला खेल कार्यालय द्वारा शहर के जगजीवन स्टेडियम से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसका नेतृत्व कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सुमन कुमार व शारीरिक शिक्षा उपाधीक्षक ओम प्रकाश ने किया। यात्रा स्टेडियम से शुरू होकर एकता चौक पहुंची और वहां से वापस जगजीवन स्टेडियम लौटकर समाप्त हुई। यात्रा में फुटबॉल, हॉकी, हैंडबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन एवं एथलेटिक्स के खिलाड़ियों के साथ विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, प्रशिक्षक, खेल प्रेमी और वरीय खिलाड़ी शामिल हुए।
खिलाड़ियों और नागरिकों की भागीदारी
खेल विभाग की तिरंगा यात्रा में मिलन सिंह, फुटबॉल संघ के कार्यकारी सचिव निर्मल सिंह यादव, बिरजू पटेल, राम प्रसाद सिंह, कबीर अली, रमेश निषाद, अवधेश कुमार,मुकेश पटेल, इंजीनियर रमेश सिंह, कृष्णा पटेल, भीम सिंह, गृह रक्षक वाहिनी के सोनू कुमार, शारीरिक शिक्षक मनोज कुमार चौबे, बहादुर सिंह, महावीर कुमार सिंह, अजीत कुमार, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद रेहान आदि थे। तिरंगा यात्रा में स्योर सक्सेस फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर अखलासपुर के प्रशिक्षु एवं प्रशिक्षक विकास कुमार तथा भगत सिंह फिजिकल अकादमी के प्रशिक्षु एवं प्रशिक्षक भगत कुमार, अनमोल कुमार और प्रशिक्षक बिरुद्दीन सहित बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
देशभक्ति का उत्सव
देशभक्ति के नारों से गूंजा पूरा इलाका तिरंगा यात्राओं के दौरान भारत माता और देश के महान महापुरुषों के जयकारों के साथ राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए गए। प्रतिभागियों ने अनुशासन और उत्साह के साथ लोगों को स्वतंत्रता दिवस मनाने तथा हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया। जिला खेल पदाधिकारी ओम प्रकाश ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने जिलेवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। कार्यक्रमों ने कैमूर में राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम का सकारात्मक संदेश दिया।
महिला कॉलेज की छात्राओं की भागीदारी
महिला कॉलेज की छात्राओं ने भी निकाली तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-1 एवं इकाई-2, शहीद संजय सिंह महिला कॉलेज भभुआ की ओर से भी महाविद्यालय परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए एकता चौक तक पहुंचीं। इससे भभुआ बाजार राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. शिव कुमार पांडेय व संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सुमन सिंह एवं डॉ. पंकज कुमार सिंह ने किया। शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं यात्रा में शामिल हुईं। यात्रा के समापन पर 15 अगस्त को हर घर तिरंगा फहराने की शपथ ली गई। चांद बाजार में विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश मानव भारती हेरिटेज स्कूल, चांद के एनसीसी कैडेट्स एवं छात्र-छात्राओं ने भी विद्यालय परिसर से चांद बाजार तक पदयात्रा निकाली। नेतृत्व एनसीसी के एएनओ विवेक पांडेय ने किया। बैंड-बाजे और देशभक्ति नारों के बीच विद्यार्थियों ने लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जागरूक किया। विद्यालय के प्राचार्य विकास कुमार पांडेय ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस शहीदों के बलिदान को याद करने और उनसे प्रेरणा लेने का अवसर है। तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने में योगदान देने की अपील की। कैप्शन- भभुआ शहर के जगजीवन स्टेडियम से गुरुवार को निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल खिलाड़ी, खेल प्रशिक्षक, समाजसेवी एवं आम नागरिक।


