पंचायत सहयोग शिविर को ले जागरूकता अभियान तेज
महादलित टोला में घर-घर जाकर लोगों को जानकारी दी गई, आवेदन जमा करने की अपील की गई। पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन पहले और तीसरे मंगलवार को होगा। जिला समन्वयक विकास मित्र ने ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन देने के लिए प्रेरित किया।

पहले और तीसरे मंगलवार को लगेगा शिविर, योजनाओं से वंचित लोगों की समस्याओं का होगा समाधान महादलित टोला में घर-घर पहुंचकर लोगों को दी गई जानकारी, आवेदन जमा करने की अपील भभुआ, नगर संवाददाता। पंचायत स्तर पर सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए पंचायत सहयोग शिविर के आयोजन को लेकर गांव-गांव प्रचार-प्रसार तेज कर दिया गया है।
पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देशानुसार पंचायतों में प्रत्येक माह के पहले एवं तीसरे मंगलवार को पंचायत सहयोग शिविर लगाया जाना है। इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में अहिवास पंचायत अंतर्गत ग्राम उपरी, अहिवास के महादलित टोला में बुधवार को डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देश पर जिला समन्वयक विकास मित्र जय शंकर राम ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर पंचायत सहयोग शिविर के उद्देश्य और प्रक्रिया की जानकारी दी।
समस्याओं का समाधान
लोगों को बताया गया कि शिविर से पहले पंचायत स्तर पर आवेदन लिए जाएंगे और शिविर के दिन संबंधित विभागों के माध्यम से समस्याओं के समाधान की कार्रवाई होगी। जय शंकर राम ने बताया कि पेंशन, आवास योजना, नल-जल, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, लेबर कार्ड, राशन कार्ड, आंगनबाड़ी, विद्यालय नामांकन, आयुष्मान कार्ड और भूमि संबंधी मामलों सहित अन्य समस्याओं के आवेदन पंचायत भवन में प्रतिनियुक्त कार्यपालक और ग्राम कचहरी सचिव के पास जमा किए जा सकते हैं। इससे शिविर में त्वरित निष्पादन संभव हो सकेगा। अभियान के दौरान ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन देने की अपील की गई। मौके पर फूला देवी, सुषमा देवी, रीना देवी, तिवारी मुसहर, राकेश मुसहर और चांदनी मुसहर समेत कई लोग मौजूद थे। फोटो- 13 मई भभुआ- 9 कैप्शन- अहिवास पंचायत के महादलित टोला में पंचायत सहयोग शिविर के प्रचार-प्रसार के दौरान बुधवार को ग्रामीणों को जानकारी देते जिला समन्वयक विकास मित्र।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


