पिकअप के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत,दोस्त घायल

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

पेज तीन की लीड खबर पेज तीन की लीड खबर पिकअप के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत,दोस्त घायल घायल युवक का सदर

पिकअप के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत,दोस्त घायल

पेज तीन की लीड खबर पिकअप के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत,दोस्त घायल घायल युवक का सदर अस्पताल के इमरजेंसी में इलाज के बाद किया रेफर नगर थाना के अमराहा पुल के समीय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई घटना नगर थाना पुलिस ने युवक के शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के मनिहारी स्थित अमराहा पुल के समीप शनिवार की रात अज्ञात पिकअप के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी,जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। घटना के बाद गम्भीर रुप से घायल दो युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया,जहां इमरजेंसी डाक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया,जबकि दुसरे को भर्ती कर इलाज शुरु किया।

मृतक युवक भभुआ थाना क्षेत्र के कटरा गांव निवासी बगेदू बिंद का 23वर्षीय पुत्र गोरख कुमार बताया जाता हैं। जबकि घायल 21वर्षीय बेगू बिन्द कटरा के सुरेश बिन्द का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया,जहां से गम्भीर स्थिति में बाहर के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बारे में मृतक युवक के चाचा सहेदु बिंद ने बताया कि उनका भतीजा शनिवार को10 बजे रात के बाद मनिहारी से बाजार कर बाइक से अपने गांव कटरा लौट रहा था। इसी दौरान अमराहा पुल के समीप युवक जैसे ही पहुंचा ,उसी समय सामने से तेजी व लापरवाही से आ रहे पिकअप के चालक ने बाइक सवार युवको को जोरदार धक्का मार दिया। घटना के बाद घायल दोनो युवक गंभीर हालत में वही पड़े रहे। राहगीर, आसपास के लोग व मिनहारी चौकी के पुलिस अफसर व जवान ने जब देखा कि युवक घायलवस्था में गिरे पड़े हैं तो इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां सदर अस्पताल के इमरजेंसी डॉक्टर विनय कुमार तिवारी ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दुसरे घायल युवक का इलाज शुरु किए। युवक को मृत घोषित किए जाने बाद डीएम से शव का पोस्टमार्टम कराने की अनुमति मिलने के बाद भभुआ थाने के सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने देर रात पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमार्टम कराया। युवक के शव पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने युवक के शव को परिजनों को सौंप दिया। सदर अस्पताल से परिजनो को दी गयी सूचना भभुआ। नगर थाना क्षेत्र के मनिहारी स्थित अमराहा पुल के समीप शनिवार की रात अज्ञात पिकअप के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत व दुसरे घायल के बाद सदर अस्पताल से परिजनो को सूचना दी गयी। परिजनो को घटना की जानकारी नही थी। अमराहा के पास के लोगो द्वारा गम्भीर रुप से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटनास्थल पर दोनो युवक जिंदा थे,लेकिन इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के क्रम में एक युवक ने दम तोड़ दिया,जबकि दुसरे का इलाज किया गया। सदर अस्पताल पहुंचने के बाद परिजन शव देखकर फफकर रोने बिलखने लगे। हि.प्र. घटना को ले परिवार व गांव में पसरा मातमी सन्नाटा भभुआ। नगर थाना क्षेत्र के मनिहारी स्थित अमराहा पुल के समीप शनिवार की रात अज्ञात पिकअप के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत के बाद कटरा गांव स्थित परिवार व गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजनो को क्या पता था कि मनिहारी बाजार करने गए युवक के साथ एैसी दर्दनाक घटना होगी। अगर परिजनो को घटना की भनक भी लग जाती तो युवक को बाजार नही जाने देते। युवक घर का होनहार था, जिसपर घर कई जिम्मेदारियां थी। परिजन व गांव के लोगो का कहना हैं कि अगर युवक रहता तो अभी बहुत काम करता। घटना में मृतक व घायल युवक दोनो की शादी अभी नही हुई हैं। हि.प्र. फोटो परिचय 10-भभुआ-8-सदर अस्पताल में युवक के शव का पोस्टमार्टम कराते परिजन व अन्य वायरल वीडियो की जांच कर घटना में शामिल अभियुक्त को किया गिरफ्तार हाइवा ट्रक के चालक के साथ गाली गलौज एवं ईट पत्थर से जानलेवा हमला चांद थाना पुलिस के द्वारा मामले की जांच कर की गयी त्वरित कार्रवाई चांद,एक संवाददाता। वायरल वीडियो की जांच कर घटना में शामिल अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। स्थानीय थाना के सरकारी मोबाईल पर व्हाट्सएप के माध्यम से एक वायरल वीडियो प्राप्त हुआ। प्राप्त वीडियो के सत्यापन के क्रम में काले रंग का स्कार्पियो पर सवार कुछ व्यक्तियों के द्वारा एक अज्ञात हाइवा ट्रक को ओवरटेक कर रूकवा कर ट्रक चालक के साथ गाली गलौज एवं ईट पत्थर से ट्रक चालक के उपर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें चालक जख्मी हो गए और हाइवा ट्रक का शीशा टूट गया। चांद थानाध्यक्ष के द्वारा वायरल वीडियो का सत्यापन कर जांच किया गया। जांच के बाद इस संबंध में चांद थाना पुलिस ने काण्ड में शामिल अभियुक्त साहिल खान,फुलवारी शरीफ थाना के नया टोला फुलवारी शरीफ निवासी मोहम्मद गनी के पुत्र को गिरफ्तार कर स्कॉर्पियो को विधिवत जप्त किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त साहिल खान के खिलाफ चांद थाना में एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।