ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भभुआपैक्स प्रबंध कार्यकारणी समिति की हुई बैठक-

पैक्स प्रबंध कार्यकारणी समिति की हुई बैठक-

रामपुर। प्रखंड के सभी पंचायतों में पैक्स प्रबंध कार्यकारणी समिति की बैठक हुई। जिसका अध्यक्ष्ता सम्बंधित पैक्स अध्यक्ष ने किया। इस दौरान पैक्स अध्यक्ष ने सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि समिति को...

पैक्स प्रबंध कार्यकारणी समिति की हुई बैठक-
हिन्दुस्तान टीम,भभुआSun, 14 Aug 2022 08:50 PM
ऐप पर पढ़ें

रामपुर। प्रखंड के सभी पंचायतों में पैक्स प्रबंध कार्यकारणी समिति की बैठक हुई। जिसका अध्यक्ष्ता सम्बंधित पैक्स अध्यक्ष ने किया। इस दौरान पैक्स अध्यक्ष ने सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि समिति को चलाने के लिए आप लोगों का सहयोग जरूरी है। आप लोगों के बिना सहयोग से पैक्स को सुचारू रूप से चलना मुश्किल है। पैक्स के माध्यम से सरकार द्वारा जो सुविधा किसानों को मिलना चाहिए वह उपलब्ध कराया जाए। ताकी किसानों को ससमय सरकार द्वारा संचालित योजना का लाभ मिले। जिससे वह समृद्ध हो सके। पैक्स अध्यक्ष प्रेम कुमार पाण्डेय,शिवजी सिंह ने बताया कि लाभांश का छह फीसदी राशि सदस्यों के बीच वितरण किया जाएगा। वही पैक्स को कम्प्यूटरीकृत किया जाएगा, ताकी पैक्स अध्यक्ष द्वारा किए गए कार्यो को लोड किया जाएगा। जिसको कभी भी देखा जा सकता है। वही कुडारी पैक्स अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह द्वारा सदस्यों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित कि या गया। ए. सं.

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें