चौरी पैक्स चुनाव के लिए 30 ने किया नामांकन
चौरी पंचायत में पैक्स चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन कुल 30 अभ्यर्थियों ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। इसमें 15 पुरुष और 15 महिलाएं शामिल हैं। अध्यक्ष पद के लिए 4 लोग नामांकित हुए हैं। चुनाव 3 जून को होगा।

चांद। प्रखंड की चौरी पंचायत में होनेवाले पैक्स चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार तक कुल 30 अभ्यर्थियों ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। इनमें 15 पुरुष व 15 महिलाएं शामिल हैं। पैक्स अध्यक्ष पद के लिए चार लोगों ने नामांकन किया है, जिसमें दो महिला एवं 2 पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं। सदस्य पद के लिए कुल 26 लोगों ने नामांकन किया है। इसमें सामान्य वर्ग के सदस्य में 7 पुरुष एवं 6 महिला, पिछड़ा वर्ग से 2 पुरुष एवं 3 महिला, अतिपिछड़ा सदस्य पद से 2 पुरुष एवं 2 महिला और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग से 2 पुरुष तथा 2 महिलाओं ने नामांकन किया है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए बीडीओ सह पैक्स निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 22 व 23 मई को समीक्षा होगी। 26 मई को नाम वापसी होगी। चुनाव 3 जून को होगा। बीडीओ ने आगे बताया कि 30 मई को सिरहिरा पैक्स का भी चुनाव होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


