
ऑनलाइन पर्ची कटाने में हो रही परेशानी
भगवानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑनलाइन पर्ची कटाने की व्यवस्था लागू होने से गरीब मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। माही देवी और गणेश बिंद ने बताया कि पढ़ाई ना होने के कारण कई लोग...
भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑनलाइन पर्ची कटाने की व्यवस्था लागू होने से गरीब मरीजों को परेशानी हो रही है। माही देवी और गणेश बिंद ने बताया कि इलाज के लिए ऑनलाइन पर्ची कटाने का नियम लागू होने के बाद बिना पढ़े लिखे लोगों को पर्ची कटाने में परेशानी हो रही है। सभी के पास एंड्रवायड मोबाइल भी नहीं है। पर्ची काउंटर पर कभी-कभी मरीजों का उच्चके मोबाइल लेकर भाग जाते हैं। राष्ट्रीय संयोजक के कार्यक्रम की चर्चा भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू हाई स्कूल में आगामी 10 सितंबर को बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद की सभा को लेकर लोगों में चर्चा बढ़ गई है।

बीएसपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि सभा की सभी तैयारी अंतिम चरण में है। सभा को सफल बनाने के लिए चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के नेता आलोक कुमार सिंह व अन्य के द्वारा गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। दुकानों पर नकली वस्तुओं की बढ़ी बिक्री भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न बाजारों की दुकानों पर दुकानदारों द्वारा नकली वस्तुओं की बिक्री करने से उपभोक्ता ठगी के शिकार हो रहे हैं। इसमें खाद्य पदार्थ, इलेक्ट्रॉनिक, उर्वरक, सीमेंट, पेंट आदि वस्तुएं शामिल हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि नकली वस्तु जल्द खराब हो रही हैं, जिससे बार-बार खरीदारी करने में पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। इसकी जांच भी नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने श्रमदान से की नाली की सफाई रामपुर। प्रखंड के कुड़ारी गांव के ग्रामीणों ने श्रमदान से उत्तर हिस्से की जाम मुख्य नाली की सफाई कराई। ग्रामीण शेखर उपाध्याय, निशु प्रजापति, पूर्व पंच रविन्द्र उपाध्याय, डीएम पाठक ने बताया कि नाली की सफाई नहीं होने से रास्ते में गंदा पानी बह रहा था। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। जब जनप्रतिनिधियों ने उनकी गुहार नहीं सुनी तो वह बैठक कर खुद से नाली उड़ाही का निर्णय लेकर सफाई किए। फोटो 6 सितंबर भभुआ- 13 कैप्शन- रामपुर प्रखंड के कुड़ारी में नाली की सफाई करते गांव के लोग। विवाद में महिला ने कीटनाशक दवा खाई भभुआ। आपसी विवाद में बघैला गांव की एक महिला ने कीटनाश दवा खा लिया,जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे शनिवार को सदर अस्पताल लाया गया, जहां के चिकित्सक द्वारा उसे इमरजेंसी में भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया। पीड़िता 35 वर्षीया अंजली देवी चांद थाना क्षेत्र के बघैला गांव निवासी बृजेश राय की पत्नी है। हालांकि इलाज के बाद उसके स्वास्थ्य में सुधार की बात बतायी गई। स्कूल के पास से बाइक की हुई चोरी भभुआ। शहर के एक निजी ट्रेनिंग स्कूल के पास खड़ी बाइक की चोरों ने चोरी कर ली। पीड़ित भभुआ शहर के वार्ड सात निवासी वीरेंद्र कुमार ने भभुआ थाना में बाइक चोरी का आवेदन दिया है। आवेदन में लिखा गया है कि स्कूल परिसर में बाइक खड़ा कर अंदर निजी काम से गया था। जब वापस आया तो देखा कि बाइक वहां से गायब थी। काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक कहीं नहीं मिली।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




