चार विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन आज से, सुरक्षा चौकस
भभुआ, मोहनिया, रामगढ़ और चैनपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। जिला प्रशासन ने बैरिकेडिंग और सुरक्षा इंतजाम किए हैं। उम्मीदवारों को नामांकन के लिए आवश्यक प्रस्तावक और...

भभुआ व चैनपुर विधानसभा क्षेत्र का भभुआ और मोहनियां व रामगढ़ के लिए मोहनियां में होगा नामांकन नामांकन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से नामांकन स्थल पर चारों तरफ से की गई है बैरिकेडिंग (पेज तीन की लीड खबर) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कैमूर के चार विधानसभा क्षेत्र 203 रामगढ़, 204 मोहनियां सुरक्षित, 205 भभुआ व 206 चैनपुर में दूसरे के 11 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर सोमवार को अधिसूचना जारी होगी। अधिसूचना जारी होते ही जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो जाएगी। 205 भभुआ विधानसभा क्षेत्र के लिए भभुआ के अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमारी को निर्वाची पदाधिकारी पदाधिकारी बनाया गया है।
जबकि 206 चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए डीसीएलआर श्रेया कुमारी निर्वाची पदाधिकारी बनाई गई हैं। इसी तरह 204 मोहनियां सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के लिए वहां के डीसीएलआर कमला कांत मिश्र को निर्वाची पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है। जबकि 203 रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए मोहनियां के अनुमंडल पदाधिकारी अनिरूद्ध पांडेय को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। विधानसभा चुनाव लड़नेवाले अभ्यर्थी अपना नामांकन पत्र इन्हीं चारों निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष दाखिल करेंगे। इधर, जिला प्रशासन द्वारा नामांकन प्रक्रिया की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। नामांकन प्रक्रिया को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर नामांकन स्थल पर चारों तरफ से बैरिकेडिंग की गई है। बैरिकेडिंग के पास ड्राप गेट बनाया गया है। ड्राप गेट के पास दंडाधिकारी, पुलिस अफसर व जवानों की तैनाती की गई है। निर्वाची पदाधिकारी के कक्ष में प्रवेश द्वार पर बाहर में भी दंडाधिकारी, पुलिस अफसर व जवानों की तैनाती की गई है। प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बैरिकेडिंग के अंदर अभ्यर्थी, उनके समर्थक के अलावा सिर्फ वही व्यक्ति प्रवेश कर पाएंगे, जिनको ड्यूटी पर तैनात दंडाधिकारी व पुलिस अफसरों द्वारा अनुमति प्रदान की जाएगी। सामाचार संकलन के लिए नामांकन स्थल पर मीडिया कर्मी आ-जा सकेंगे। निर्दलीय उम्म्ीदवार को चाहिए दस प्रस्तावक भभुआ। भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव लड़ने वाले उम्म्ीदवारों के लिए नामांकन प्रक्रिया के लिए गाइडलाइन जारी की है। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, नामांकन करने के लिए राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय पार्टी के उम्मीदवार को एक तथा निर्दलीय उम्मीदवार को दस प्रस्ताव देना होगा। आयोग ने पुरुष के लिए 10 हजार तथा महिला उम्मीदवार के लिए 5 हजार नामांकन शुक्ल निर्धारित किया है। उम्मीदवार प्रपत्र 26 में शपथ पत्र के साथ चार सेट में अपना नामांकन पत्र निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष दाखिल करेंगे। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार 40 लाख रुपये तक खर्च कर सकते हैं। नामांकन स्थल पर नारेबाजी पर प्रतिबंध भभुआ। विधानसभा चुनाव को लेकर निषेज्ञा लागू की गई है। ऐसे में नामांकन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों के समर्थकों द्वारा नामांकन स्थल पर नारेबाजी करने पर प्रतिबंध रहेगा। उक्त स्थल नारेबाजी किए जाने पर उम्मीदवार के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में एफआईआर दर्ज हो सकती है। नामांकन स्थल के 200 मीटर के अंदर उम्मीदवार के समर्थकों द्वारा भीड़ लगाने पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार भवन में बैठक कर नामांकन व चुनाव प्रक्रिया के बारे में उन्हें भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या विस क्षेत्र पुरुष महिला थर्ड जेंडर सर्विस वोटर कुल रामगढ़ 151306 133973 03 1061 286343 मोहनियां 146523 130224 01 712 277460 भभुआ 148119 131134 02 802 280057 चैनपुर 173953 154094 01 434 328482 कुल 619901 549425 07 3009 1172342 फोटो-12 अक्टूबर भभुआ- कैप्शन- भभुआ के निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष के आसपास में रविवार को की गई बैरिकेडिंग व बनाया गया ड्रॉप गेट।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




