सीएम ने सम्राट के कंधों पर हाथ रख कहा था बहुत आगे बढ़ेंगे

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाई, जिससे कैमूरवासियों को नए मुख्यमंत्री से उम्मीदें बंधी हैं। एनडीए विधायक दल की बैठक में सम्राट को नेता चुना गया। क्षेत्र के लोग विकास की उम्मीद कर रहे हैं, खासकर शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं में सुधार के लिए। भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी है।

सीएम ने सम्राट के कंधों पर हाथ रख कहा था बहुत आगे बढ़ेंगे

नौघरा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान सम्राट चौधरी की थपथपाई थी पीठ कैमूरवासियों को नये मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से है उम्मीद, भाजपा कार्यकर्ताओं में है खुशी (पेज तीन) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। जब तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैमूर के नौघरा गांव में समृद्धि यात्रा के दौरान 24 मार्च को आए थे, तब मंच से उन्होंने सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रख कहा था यह बहुत आगे बढ़ेंगे। तब ही कैमूर के लोगों ने उनका इशारा समझ लिया था और यह चर्चा शुरू हो गई थी कि शायद भविष्य में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालें। मंगलवार को एनडीए विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया।

अब उन्हें मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद यहां के लोगों खासकर अधौरा के वनवासियों को विकास की काफी उम्मीद है। अधौरा, चैनपुर, भगवानपुर और चांद प्रखंड चैनपुर विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है। यहां के विधायक मो. जमा खान राज्य सरकार के मंत्रीमंडल में शामिल हैं। उनके क्षेत्र में सड़क, सिंचाई, दूरभाष, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि पर काफी काम हुआ है। मो. जमा के बारे में यहां कहा जाता है कि वह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी नजदीक हैं। अधौरा के योगेंद्र यादव व घुरहू उरांव कहते हैं कि अभी भी उनके प्रखंड में सिंचाई, पेयजल और सड़क सबसे बड़ी समस्या है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहले जैसा ही उनके क्षेत्र का विकास होगा और समस्याएं निपटायी जाएंगी। प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खुलने से मिलेगी सुविधा गृह मंत्री रहते अधौरा में उच्च सुरक्षा कारा का निर्माण शुरू कराया गया है, जिसमें बिहार के खूंखार अपराधियों को लाकर बंद किया जाएगा। तब उन्होंने कहा था कि हर प्रखंड में जुलाई माह से डिग्री की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। ऐसे में इंटर पास छात्र-छात्राओं को भी नई सरकार से उम्मीद बंधी है। छात्रों राजेश कुमार व प्रवीण सिंह का कहना है कि तीन साल पहले सरकार ने घोषणा की और हाई स्कूल को उत्क्रमित कर इंटर का दर्जा दे दिया, जिससे अब उन्हें अपने गांव में ही इंटर की शिक्षा मिल रही है। अगर डिग्री की शिक्षा भी उनके प्रखंड मुख्यालय में मिलनी शुरू हो जाएगी, तो उनके लिए काफी बेहतर होगी। छात्राओं को दूसरी जगह जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं मं दिखी खुशी भाजपा कार्यकर्ताओं कृष्णा जायसवाल, संतोष खरवार, अमित ट्वींकल ने सम्राट चौधरी को एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर खुशी जाहिर की और कहा कि अब भाजपा के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार के साथ कैमूर जिले का भी विकास तीव्र गति से होगा। कृष्णा ने कहा कि कैमूर जिले की चार सीटों में से तीन भभुआ, मोहनियां और चैनपुर सीट पर एनडीए का कब्जा है। रामगढ़ सीट पर चंद वोट से हार हुई है। जब नई सरकार का विकास कार्य रफ्तार पकड़ेगा तब मतदाता एनडीए के पक्ष में होकर मतदान करेंगे और चारों सीट पर हमारी जीत होगी। (भभुआ से संजय क्रांति) मैम, फोटो का प्रबंध करने की कोशिश कर रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।