रोहतास को हराकर कैमूर महिला फुटबॉल टीम क्वार्टर फाइनल में

Apr 06, 2026 10:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share

कैमूर की सीनियर महिला फुटबॉल टीम ने राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में रोहतास को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। मैच में निशा कुमारी ने निर्णायक गोल किया और टीम ने मजबूत रक्षात्मक खेल दिखाया। कैमूर की टीम का अगला मुकाबला मुजफ्फरपुर से आज होगा।

रोहतास को हराकर कैमूर महिला फुटबॉल टीम क्वार्टर फाइनल में

निशा कुमारी के निर्णायक गोल से 1-0 से जीत, आज मुजफ्फरपुर से होगा मुकाबला लखीसराय की राज्य स्तरीय सीनियर फुटबॉल चैंपियनशिप में कैमूर का सुखद प्रदर्शन (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। राज्य स्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 में कैमूर की सीनियर महिला फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रोहतास को 1-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। लखीसराय के केआरके मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता में कैमूर की टीम लगातार दमदार खेल दिखा रही है। जिला फुटबॉल एसोसिएशन एवं जिला प्रशासन लखीसराय द्वारा 31 मार्च से 14 अप्रैल तक आयोजित इस टूर्नामेंट में कैमूर की टीम कोच गुदरी शर्मा और टीम प्रबंधक खुशबू खातून के नेतृत्व में हिस्सा ले रही है।

जिला खेल मीडिया प्रभारी डॉ. तुलसी प्रसाद सिंह ने बताया कि रविवार को कैमूर और रोहतास के बीच खेले गए मैच में कैमूर की खिलाड़ियों ने अनुशासित और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। मैच के दौरान कैमूर की स्टार खिलाड़ी निशा कुमारी ने एकमात्र गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद पूरी टीम ने मजबूत रक्षात्मक खेल दिखाते हुए अंत तक बढ़त कायम रखी और रोहतास को 1-0 गोल से हरा दिया। इस जीत के साथ कैमूर की टीम ने पहले बक्सर और अब रोहतास को हराकर अंतिम आठ में जगह बना ली है। डॉ. सिंह ने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिहार के 34 जिलों की टीमें भाग ले रही हैं। डे-नाइट नॉकआउट पद्धति से खेले जा रहे मैच में रात की दुधिया रोशनी में मैच का रोमांच खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों को आकर्षित कर रहा है। कैमूर की इस सफलता से जिले के खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। कैमूर की टीम का क्वार्टर फाइनल मुकाबला सोमवार की शाम 6 बजे से मुजफ्फरपुर से शुरू हो गया है। जीत पर उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा ओम प्रकाश कुमार, जिला फुटबॉल एसोसिएशन सचिव शंकर सिंह यादव, फुटबॉल कोच असरफ अली, डॉ. तुलसी प्रसाद सिंह समेत कई खेल प्रेमियों ने टीम को बधाई दी है। फोटो- 6 अप्रैल भभुआ- 8 कैप्शन- रोहतास को पराजित कर सोमवार को ग्रुपिंग में बैठी कैमूर की सीनियर महिला खिलाड़ियों की टीम।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।