Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsNine Students Injured in Brawl During District Torch Competition
छात्रो के बीच हुई मारपीट में नौ छात्र छात्राएं घायल,हुआ इलाज

छात्रो के बीच हुई मारपीट में नौ छात्र छात्राएं घायल,हुआ इलाज

संक्षेप:

पेज तीन की खबर पेज तीन की खबर छात्रो के बीच हुई मारपीट में नौ छात्र छात्राएं घायल,हुआ इलाज जिला स्तरीय मशाल प्रतियोगिता में

Tue, 12 Aug 2025 09:00 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

पेज तीन की खबर छात्रो के बीच हुई मारपीट में नौ छात्र छात्राएं घायल,हुआ इलाज जिला स्तरीय मशाल प्रतियोगिता में भाग लेने जिला मुख्यालय आए थे छात्र सूचना पर पहुंचे एसडीपीओ व नगर थानाध्यक्ष ने की मामले की जांच पड़ताल भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला स्तरीय खेलकूद मशाल प्रतियोगिता में भाग लेने जिला मुख्यालय के सरदार बल्लभ भाई पटेल कालेज मैदान में आए छात्रो के बीच हुई मारपीट में नौ छात्र छात्राएं घायल हो गयी। घायलो में जिले के करमचट थाना के सबार के 15वर्षीय बलदाउ कुमार,दस वर्षीय कुसुम कुमार, 14वर्षीय पिं्रयांशु कुमार ,13वर्षीय अनन्या कुमारी, रिया कुमारी, 15वर्षीय सुषमा कुमारी,अजय कुमार निषाद ,25वर्षीय शिवानन्द सिंह व 15वर्षीय रोहित कुमार का इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी डाक्टर द्वारा किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बताया गया है कि छात्र छात्राओ के अलावे महिला शिक्षक व कोच भी मारपीट में घायल हो गए है। घायल छात्र छात्राओ ने बताया कि वे लोग जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए स्कूल की तरफ से जिला मुख्यालय के एसभीपी कालेज परिसर में आए थे। वे लोग खो,खो, कबड्ी, एथेलेटिक्स सहित अन्य खेल दुर्गावती प्रखण्ड के स्कूल के छात्रो के साथ खेले। खेल में सबार के छात्र छात्रा जीत दर्ज किया। एैसी स्थिति में दुर्गावती क्षेत्र के दर्जनो छात्र छात्राओ ने कालेज परिसर के बाहर निकलने पर लाठी डण्डा व लात मुक्का से बुरी तरह से मारपीट कर जख्मी कर दिए। घायल छात्र छात्राओ के अन्य साथी नगर थाना पहुंचकर मारपीट करने वालो के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। घटना की सूचना पर धटना स्थल पर एसडीपीओ उपेन्द्र कुमार व नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। नगर थानाध्यक्ष ने कहा कि घायल छात्र छात्राओ द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद दोषी छात्रो के खिलाफ कानुनी कार्रवाई की जाएगी। फोटो परिचय 12-भभुआ-18-घायल छात्र छात्राओ का सदर अस्पताल के इमरजेंसी में चल रहा इलाज