दुर्घटनाओं में तीन महिला सहित नौ घायल

Jan 20, 2026 08:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

भभुआ में विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन दुर्घटनाओं में तीन महिलाओं सहित नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया गया। साथ ही, यूपी की नाबालिग लड़की को पुलिस ने इंस्टाग्राम के जरिए बुलाने पर बरामद किया। उसके परिवार को सूचित किया गया है।

दुर्घटनाओं में तीन महिला सहित नौ घायल

भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई वाहन दुर्घटनाओं में तीन महिला सहित नौ लोग घायल हो गए। घायलों में मचहलपुर की संतरा देवी, जगतपुरा के बीर बहादुर राम,मुखिया बिन्द, सोनहिडरा की सूर्यजना देवी, वार्ड 25 की कौशल्या देवी, रजियाबांध के अजीत सिंह, तरुइया की पूजा कुमारी, सुन्दरी के दशरथ यादव, वार्ड 13 के शेखु फारुकी शामिल हैं। सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। हि.प्र. इंस्टाग्राम का प्यार, यूपी लड़की बरामद भभुआ। इंस्टाग्राम पर प्यार कर लड़के के बुलाने पर कैमूर पहुंची यूपी की नाबालिग लड़की को नगर थाने की पुलिस ने बेतरी के मुण्डेश्वरी गेट पास से बरामद कर सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच करायी।

उसके परिवार को बुलाया गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि भभुआ के एक लड़के से इंस्टाग्राम पर प्यार हो गया। उसके बुलाने पर वह भभुआ पहुंची। लड़के ने उसे एक दिन साथ रखने के बाद बेतरी के पास छोड़ दिया। हि.प्र. महिला से मारपीट मामले में छह लोगों पर केस रामपुर। करमचट थाना क्षेत्र के सिसवार गांव में सोमवार को हुई मारपीट के मामले में एक महिला द्वारा अपने ही गांव के छह लोगों के खिलाफ नामजद केस किया है। द्वारका प्रसाद सिंह की पत्नी कलावती देवी ने बच्चन सिंह, रामचंद्र सिंह यादव, देवंती देवी, ललिता देवी, सूरज कुमार, राहुल कुमार को नामजद किया है। परिजनों द्वारा उसका इलाज रामपुर पीएचसी में कराया। पुलिस द्वारा जांच करते हुए आगे कार्रवाई कर रही है। चंदा में चबूतरा को ले विवाद, सीओ ने किया केस चांद। थाना क्षेत्र के चंदा गांव में पीपल पेड़ के पास चबूतरा बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए उत्पन्न विवाद की सूचना पर बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्ष पहुंचे। दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। सीओ सतीश कुमार गुप्ता के आवेदन पर दोनों पक्षों के दो दर्जन से अधिक लोगों पर मामला दर्ज हुआ। एक पक्ष के कृष्णा ठठेरा सहित नामजद 9 एवं दूसरे पक्ष के माजिद अंसारी सहित 15 नामजद अभियुक्त बनाए गए हैं। कम्युनिस्ट नेता के निधन पर श्रद्धांजलि सभा भगवानपुर। मोहनपुर के दिवंगत भाकपा माले नेता सियाराम के निधन पर मंगलवार भगवानपुर आंबेडकर स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। विधायक अरुण कुमार सिंह, पूर्व विधायक मनोज मंजिल ने उनके पार्टी में योगदान पर चर्चा की। मौके पर सत्येंद्र राम, फरसानी राम, रामचंद्र सिंह, मोतीराम, सत्येंद्र राम, विनोद राम, विकास यादव, राज कुमार, सत्यवंती देवी, मनीष सिंह, सिंहासन राम मोरध्वज सिंह आदि थे। फोटो- 20 जनवरी भभुआ- 16 कैप्शन- भगवानपुर में मंगलवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाग लेते भाकपा माले कार्यकर्ता। हार्ट अटैक से मौत, मंत्री ने दी श्रद्धांजलि भभुआ। शहर के वार्ड 12 निवासी 76 वर्षीय बालमुकुंद माधव उर्फ रामलल्ला की मंगलवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजन उन्हें सदर अस्पताल ले गए। चिकित्सक ने उनकी स्वास्थ्य जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश आर्य के बड़े भाई और नप के पूर्व सभापति जैनेन्द्र आर्य के पिता थे। उनके निधन पर मंत्री मो. जमा खान, विभिन्न दलों के नेता उनके घर पहुंच उन्हें श्रद्धांजलि दिए। तीन लोगों पर मारपीट का आरोप। चैनपुर कैमूर एकसंवाददाता। जगरिया गांव में मारपीट करने का आरोप लगाते हुए राम बच्चन पासवान की पत्नी बेचना देवी ने चैनपुर थाने में आवेदन दिया है। उसने अपने गांव के तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी देते हुए चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया की मारपीट के मामले में कार्रवाई की जा रही है। मारपीट का कारण बच्चों का आपसी विवाद बताया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;