विद्यालय रात्रि प्रहरी संघ ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना
पेज चार की खबर पेज चार की खबर विद्यालय रात्रि प्रहरी संघ ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना संघ का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलकर अपनी

पेज चार की खबर विद्यालय रात्रि प्रहरी संघ ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना संघ का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलकर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा मानदेय भुगतान सीधे उनके बैंक खाता में बीएफएमएस के माध्यम से करने की मांग किया भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। विद्यालय रात्रि प्रहरी संघ ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। धरना के दौरान संघ का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम सुनील कुमार से मिलकर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा, कि बिहार विद्यालय रात्रि प्रहरी को उनके कुशल कार्य की सराहना करते हुये न्युनतम मजदुरी से भी कम मानदेय का भुगतान जो कि कई महिनो से लंबित था, भुगतान हेतु स्वीकृत्यादेश के माध्यम से भुगतान हेतु सभी जिला को निर्देशीत किया गया।
फलस्वरुप राज्य के मात्र दो जिला समस्तीपुर एवं किशनगंज द्वारा पत्र का अनुपालन कर सीएफएमएस के माध्यम से भुगतान कि गई। जबकि शेष 36 जिला के शिक्षा पदाधिकारियों के द्वारा घोर उदासीनता बरती गई एवं भुगतान लंबित रखा गया। संघ के पदाधिकारियों ने मानदेय भुगतान सीधे उनके बैंक खाता में बीएफएमएस के माध्यम से करने की मांग किया। धरना की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने किया। मौके पर दिलिप कुमार तिवारी, संजय कुमार विश्वकर्मा, अरविंद कुमार, हरे राम प्रसाद, हनुमान कुमार व परमहंस राम आदि थे। फोटो-12 सितंबर भभुआ- 09 कैप्शन- शहर के लिच्छवी भवन के पास घरना देते रात्रि प्रहरी के सदस्य डीएम ने जनता दरबार में कई मामलों का किया निष्पादन कलेक्ट्रेट स्थित मुंडेश्वरी सभागार भवन में आयोजित हुआ साप्ताहिक जनता दरबार जनता दरबार में भूमि विवाद, भू-अर्जन, आपूर्ति एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित शिकायतें भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम सुनील कुमार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित मुंडेश्वरी सभागार में सप्ताहिक जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। जनता दरबार में भूमि विवाद, भू-अर्जन, आपूर्ति, राजस्व, जन वितरण प्रणाली एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित कुल 55 शिकायती आवेदन पड़े। जिलाधिकारी ने प्राथमिकता के आधार पर करीब दर्जनभर मामलों का आन द स्पॉट निष्पादन किया और बाकी आवेदनों के निपटारे के लिए संबंधित विभाग के अफसरों को निर्देशित किया। जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि प्रत्येक आवेदन को संज्ञान में लेकर उसकी विधिवत समीक्षा होगी तथा सभी आवेदकों को समाधान की सूचना दी जाए। डीएम ने जनता दरबार में उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनहित से जुड़ी समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए त्वरित और न्यायसंगत कार्यवाही सुनिश्चित करें। मौके पर डीडीसी सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी मौजूद थे। फोटो-12 सितंबर भभुआ-12 कैप्शन- कलेक्ट्रेट स्थित मुंडेश्वरी सभागार भवन में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में शिकायती आवेदन का निष्पादन करते डीएम व अन्य आत्महत्या रोकथाम दिवस पर स्कूली बच्चो को दी जानकारी जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई सदर अस्पताल द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमांव रामपुर कैमूर में आयोजित हुआ कार्यक्रम भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमांव रामपुर कैमूर में आत्महत्या रोकथाम दिवस पर शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 169 छात्र-छात्राएं एवं 11 शिक्षकगण मौजूद रहे । कार्यक्रम में सबसे पहले बच्चों के व्यावहारिक समस्याओं को विस्तार से बताया गया एवं मानसिक बीमारी क्या-क्या होता है उनके लक्षण को बताया गया। क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट भावना गुप्ता ने बच्चों के व्यावहारिक समस्याओं को ठीक करने के लिए मनोवैज्ञानिक उपचार के महत्व को बताएं, यदि व्यावहारिक समस्याएं का उपचार सही समय पर शुरू किया जाए तो उसे बच्चों को गंभीर मानसिक बीमारी से बचाया जा सकता है और आत्महत्या वाले ख्याल से दूर रखा जा सकता है । कम्युनिटी नर्स केस मैनेजर ने सदर अस्पताल में स्थित उपचार केंद्र के बारे में बताया कि मानसिक बीमारी का इलाज दो पद्धति से होता है, एक औषधि पद्धति ,दूसरा मनोवैज्ञानिक पद्धति से। इन दोनों के उपचार से मनोरोगी बहुत जल्द ठीक हो जाता है। वार्ड असिस्टेंट रंजना कुमारी ने 14416 टेली मानस टोल फ्री नंबरके बारे में बताया कि कैसे आप तुरंत सहायता ले सकते हैं। फोटो-12 सितंबर भभुआ-13 कैप्शन- जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमांव रामपुर कैमूर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित मानसिक विभाग के कर्मी व शिक्षकगण
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




