सड़क दुघर्टना में 50वर्षीय स्कूल के नाईट गार्ड की मौत
पेज तीन की लीड खबर पेज तीन की लीड खबर सड़क दुघर्टना में 50वर्षीय स्कूल के नाईट गार्ड की मौत सदर अस्पताल से रेफर की वाराणसी

पेज तीन की लीड खबर सड़क दुघर्टना में 50वर्षीय स्कूल के नाईट गार्ड की मौत सदर अस्पताल से रेफर की वाराणसी में इलाज के दौरान तोड़ा दम सदर अस्पताल में नगर थाना पुलिस ने कराया गया शव का पोस्टमार्टम भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के भभुआ भगवानपुर मुख्य सड़क पर सीवों गांव के पास कृष्णा नगर के सामने सड़क दुघर्टना में शनिवार की रात साइकिल सवार 50वर्षीय नाईट गार्ड की सड़क दुधर्टना में मौत हो गयी। मृतक जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के भैरोपुर निवासी बैकुंठ सिंह के 50 वर्षीय पुत्र राजनाथ सिंह बताए जाते है। घटना के बारे में परिजनो ने बताया कि शनिवार की रात्रि आठ बजे घर से खाना खाकर भभुआ शहर के चिल्डे्रन गार्डन स्कूल में रात्रि प्रहरी का ड्यूटी करने के लिए साइकिल से जा रहे थे।
तभी कृष्णा नगर के पास तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनो ने गम्भीर रुप से घायल राज नाथ सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। सदर अस्पताल के इमरजेंसी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद कर गम्भीर स्थिति में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन घायल को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ले गए। जहां वाराणसी में इलाज के दौरान रविवार की सुबह सात बजे मौत हो गई। वाराणसी में मौत के बाद शव को भभुआ सदर अस्पताल लगाया गया। जहां नगर थाना पुलिस को सूचना की गई। नगर थाना पुलिस के सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने शव का पंचनामा कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। जहां इस मामले को लेकर नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। कैमूर पुलिस मृतक के परिजनो के आवेदन पर सड़क दुघर्टना में मौत की अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानुनी कार्रवाई शुरु कर दी हैं। नाईट गार्ड प्राइवेट नौकरी कर चलाते था घर का खर्चा भभुआ। जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव के 50वर्षीय राजनाथ सिंह नाईट गार्ड की नौकरी कर घर का खर्चा चलाते थे। भभुआ शहर के चिल्ड्रेन गार्डन स्कूल राजनाथ सिंह नाईट गार्ड की नौकरी करते थे। परिजनो ने बताया कि राजनाथ सिंह प्रतिदिन रात आठ बजे स्कूल की रखवाली करने साइकिल से जाते थे और सुबह वापस घर चले आते थे। राजनाथ सिंह को क्या पता था कि बाइक के धक्के से उनकी जान चली जाएगी। हि.प्र. राजनाथ सिंह की मौत से परिवार में पसरा मातमी सन्नाटा भभुआ। जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव के 50वर्षीय राजनाथ सिंह की सड़क दुघर्टना में मौत के बाद परिवार में मातमी सन्नाटा पसर गया। मृतक राजनाथ सिंह को दो लड़का विपुल सिंह 8व छोटा चिंटू कुमार हैं,वही एक लड़की का शादी कर दिए हैं। परिजन बताते हैं कि राजनाथ सिंह अभी परिवार की जिम्मेवारी पूरी नही कर सके कि इसके पहले ही चल बसें। परिवार के लोगो को रो रोकर बुरा हाल हो गया हैं। हि.प्र. फोटो परिचय 8-भभुआ-03-मृतक के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराते परिजन व अन्य
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


