Bhabua News: अभी भी बाढ़ के पानी से घिरे हैं पांडेयपुर के कई घर

हिन्दुस्तान, भभुआ
share

Bhabua News: पिछले दिनों लगातार हुई बारिश का असर अब भी दिख रहा है। पांडेयपुर के दर्जनों घर पानी से घिर गए हैं। कई गांवों में जलजमाव की समस्या बनी हुई है, जिससे किसानों की फसलें भी डूब गई हैं। ग्रामीण सुरक्षा के लिए सड़क पर खतरनाक गड्ढों के पास लाल कपड़ा लगा रहे हैं।

Bhabua News: अभी भी बाढ़ के पानी से घिरे हैं पांडेयपुर के कई घर

Bhabua News: खेतों में लगी धान की फसल भी डूबी, जमा पानी से होकर आ-जा रहे हैं ग्रामीण सड़क में बने गड्ढे में डंडा के सहारे लाल कपड़ा टांग खतरा को टालने की कोशिश (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। पिछले दिनों लगातार हुई बारिश का असर अभी भी दिख रहा है। वर्षा के पानी से पांडेयपुर के दर्जनों घर अभी भी घिरे हैं। बारिश होने के बाद पहाड़ से पानी आने के बाद पांडेयपुर, झाली, अमांव सहित कई गांव के बधार में जलजमाव की समस्या अभी भी बरकरार है। पानी से किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल डूबी है।

पांडेयपुर में हालात

पांडेयपुर गांव में सुदर्शन, श्यामबिहारी बिंद ने बताया 25-30 घर पानी से घिरा है। गांव में भी पानी जमा है। ग्रामीण पानी से होकर आ-जा रहे हैं। पांडेयपुर गांव के राकेश कुमार व सुरेश बिंद ने बताया कि कुछ ग्रामीणों के घर में भी पानी घुस गया है। सड़क पर चार दिनों से बाढ़ का पानी चल रहा है। स्कूल के बच्चों व आमजनों को पैदल पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।

पानी निकासी के मुद्दे

पानी निकासी के लिए जो पहले से सड़क में ह्यूम पाइप लगी थी, वह कई जगहों पर जाम हो चुकी है। सिर्फ एक पाइप से पानी की निकासी हो रही है। पानी नहीं निकल पाने से ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। रोड में बना गड्ढा खतरनाक हो गया है। दुर्घटना को टालने के लिए ग्रामीण वहां पर डंडा में लाल कपड़ा लगाए हैं। फोटो- 05 सितंबर भभुआ- 7 कैप्शन- रामपुर प्रखंड के पांडेयपुर के पास बेलांव-सबार पथ में बने गड्ढा से हादसा टालने के लिए डंडा के उपर टांगा गया लाल कपड़ा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦पांडेयपुर में बाढ़ की वजह क्या है?−
पांडेयपुर में बाढ़ की वजह पिछले दिनों हुई लगातार बारिश और पहाड़ से आने वाला पानी है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsभभुआBhabua News: अभी भी बाढ़ के पानी से घिरे हैं पांडेयपुर के कई घर