बिजली कटने से किसानों की चिंता बढ़ी
भगवानपुर। बिजली के ट्रिप करने से किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। किसान सत्येंद्र यादव और दिलीप कुमार ने बताया कि बिजली की आंख-मिचौली से खेती की तैयारी प्रभावित हो रही है। समय पर पर्याप्त बिजली नहीं मिली...

भगवानपुर। बिजली के ट्रिप करने से किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। किसान सत्येंद्र यादव और दिलीप कुमार ने बताया कि बिजली की आंख-मिचौली से खेती की तैयारी प्रभावित हो रही है। समय पर पर्याप्त बिजली नहीं मिली तो धान की रोपनी व अन्य कृषि कार्यों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। उन्होंने विभाग से ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि खरीफ मौसम में किसानों को किसी तरह की कठिनाई का सामना न करना पड़े। तीखी धूप व गर्म हवा ने बढ़ाई परेशानी अधौरा। प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार की शाम हवा के साथ हुई बारिश के बाद बुधवार को निकली तीखी धूप व चल रही गर्म हवा से आमजनों की परेशानी बढ़ गई है।
आसपास के गांवों के लोग तो 11 बजे तक बाजार से खरीदारी कर लौट जा रहे हैं, पर दूर-दरागत के गांव के लोगों को प्रखंड मुख्यालय अधौरा में पहुंचने में ही दोपहर हो जा रही है। ऐसे में उन्हें परेशानी हो रही है। इस कारण दूर के गांव के काफी कम लोग बाजार में पहुंच रहे हैं। बाइक पलटने से युवक हुआ घायल अधौरा। थाना क्षेत्र के अधौरा-भगवानपुर पथ में ओखरगाड़ा के पास बुधवार को बाइक पलटने से एक युवक घायल हो गया। घायल राजेश कुमार भभुआ शहर का निवासी था। वह अपनी बहन के घर अधौरा से लौट रहा था। वह जैसी ही ओखरगाड़ा मोड़ पर ढलान के पास पहुंचा, सामने से एक बकरी आ गई, जिससे अनियंत्रित होकर उसकी बाइक पलट गई और वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसका प्राथमिक उपचार कराया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


