सदर अस्पताल के लगे वाटर कूलर से निकल रहा गर्म पानी

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

मरीजों के लिए बाजार से बंद बोतल का पानी खरीद रहे परिजन, प्यास बुझाने के लिए तिमरदार को करनी पड़ रही है जेब ढीली

सदर अस्पताल के लगे वाटर कूलर से निकल रहा गर्म पानी

मरीजों के लिए बाजार से बंद बोतल का पानी खरीद रहे परिजन, प्यास बुझाने के लिए तिमरदार को करनी पड़ रही है जेब ढीली सदर अस्पताल में भर्ती या स्वास्थ्य जांच कराने आए मरीजों की नहीं बूझ रही प्यास आरओ से भी गिर रहा सामान्य पानी, गर्मी में पेयजल की नहीं है अच्छी व्यवस्था (पेज तीन की लीड खबर) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। तीखी धूप व भीषण गर्मी में सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच या इलाज कराने आए या भर्ती मरीजों को पीने के लिए शीतल जल नहीं मिल रहा हैं। सदर अस्पताल के वाटर कूलर की टोटी खोलने पर उसका पानी गर्म निकल रहा है।

आरओ मशीन से भी सामान्य पानी गिर रहा है। ऐसे में सदर अस्पताल में भर्ती महिला व पुरुष मरीजों के लिए उनके परिजन बाजार से बंद बोतल का पानी खरीद रहे हैं। ऐसे में उन्हें जेब ढीली को करनी पड़ रही है। सदर अस्पताल में आए मरीजों व उनके परिजनों की प्यास इस गर्म पानी से नहीं बूझ रही है। इस भीषण गर्मी में सदर अस्पताल में पेयजल की अच्छी व्यवस्था नहीं रहने से मरीजों के साथ उनके परिजनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस अस्पताल में प्रतिदिन 600 से 700 मरीज स्वास्थ्य जांच व इलाज कराने आते हैं। उन्हें प्यास महसूस होने पर जब नल के पास जाते हैं और गर्म पानी निकलता है, तो वह सिर्फ सूख रहे गला को तर कर यहां की व्यवस्था को कोसते हुए आगे बढ़ जा रहे हैं। सदर अस्पताल में मरीज व उनके परिजनों के अलावा स्वास्थ्य कर्मी भी प्रतिदिन ड्यूटी करने आते हैं। लेकिन, उन्हें भी बोतल में पानी लेकर ड्यूटी करने आना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में सामान्य लोगो को भी जल्दी-जल्दी प्यास लग रही है। क्योंकि गर्मी से शरीर से पसीना और नमक निकल जा रहा है। पानी की कमी से उनकी तबीयत भी खराब हो जा रही है। ऐसे में मरीजों के लिए सदर अस्पताल में पेयजल का पुख्ता इंतजाम किया जाना जरूरी है। बाजार से खरीदकर लाना पड़ रहा पानी सदर अस्पताल की तीसरी मंजिल के वार्ड में भर्ती मरीज भोला पासवान व बुलाकी देवी के परिजनों ने बताया कि उपर में लगे वाटर कूलर खराब है। मरीज को पिलाने के लिए बाजार से 20-20 रुपया में बंद बोतल का पानी खरीदकर लाना पड़ रहा है। अपने लिए भी बाजार से पानी खरीदना पड़ रहा है। जगदेव पासवान ने कहा कि स्वास्थ्य प्रशासन को चाहिए कि खराब वाटर कूलर की मरम्मत करा दें। 80 लीटर के तीन बड़े वाटर कूलर में दो खराब भभुआ। सदर अस्पताल में 80-80 लीटर क्षमता के तीन वाटर कूलर लगे हैं। इनमें से दो खराब हो गए हैं। खराब वाटर कूलर से गर्म पानी निकल रहा है। सदर अस्पताल के ओपीडी और तीसरी मंजिल पर लगे बड़े वाटर कूलर से ठंडा पानी नहीं मिलने से मरीजों को परेशानी हो रही है। हालांकि सदर अस्पताल के इमरजेंसी मुख्य गेट के सामने स्थापित बड़ा वाटर कूलर सही हालत में है, जिससे ठंडा पानी निकल रहा है। इस वाटर कूलर के पास पानी लेने के लिए मरीज, स्टॉफ व परिजनों की भीड़ लग रही है। हि.प्र. प्रतिदिन भर्ती 80-100 मरीज खरीद रहे बंद बोतल का पानी भभुआ। सदर अस्पताल में प्रतिदिन भर्ती किए जाने वाले 80 से 100 मरीजों को पीने के लिए उनके परिजन बंद बोतल का पानी खरीद रहे हैं। तीसरी मंजिल पर लगे वाटर कूलर से गर्म पानी निकलने की वजह से मरीजों को बंद बोतल का पानी खरीदना पड़ रहा है। इनके वार्ड में लगे कूलर भी खराब पड़े हैं। इस वजह से वार्ड में रहने में भी मरीजों को दिक्कत हो रही है। हि.प्र. कोट सदर अस्पताल में जिन दो बड़े वाटर कूलर से गर्म पानी निकल रहा है, उसकी मरम्मत कराने के लिए मैकेनिक को बुलाया गया हैं। बहुत जल्द ही बनवा दिया जाएगा। फिलहाल सदर अस्पताल में इमरजेंसी के सामने वाटर कूलर से ठंडा पानी निकल रहा है। डॉ. विनोद कुमार सिंह, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल (भभुआ से उदय प्रकाश) फोटो- 22 मई भभुआ- 5 कैप्शन- सदर अस्पताल के आपातकालीन सेवा भवन में लगे वाटर कूलर से शुक्रवार को ठंडा पानी लेने के लिए लगी मरीज के परिजनों की भीड़।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।