Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsNew Year Celebrations at Tourist Spots in Kaimur Pilgrims and Picnic Enthusiasts Gather
इंट्रो

इंट्रो

संक्षेप:

नव वर्ष पर कैमूर के पर्यटन स्थलों और पिकनिक स्पॉट पर भारी भीड़ जुटी। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की, पिकनिक मनाई और विभिन्न स्थल जैसे मुंडेश्वरी धाम, करकटगढ़ जलप्रपात, तेल्हाड़ कुंड पर भ्रमण किया। युवाओं ने अपने पसंदीदा भोजन बनाए और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई थी।

Jan 01, 2026 08:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

नव वर्ष पर कैमूर के पर्यटन व धार्मिक स्थलों के अलावा पिकनिक स्पॉट पर गुरुवार को काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। काफी लोगों ने दर्शन-पूजन किया। पिकनिक स्पॉट पर पसंद के भोज्य पदार्थ तैयार किया और पर्यटकों स्थलों पर भ्रमण कर वहां का आनंद लिया। मुंडेश्वरी धाम, करकटगढ़ जलप्रपात, तेल्हाड़ कुंड, दुर्गावती जलाशय परियोजना स्थल पर इको पार्क में सैलानी भ्रमण किए। मोटरवोट से जलयात्रा की। वहां की हरियाली और प्राकृति दृश्य को देखा। सेल्फी ली। अपने मित्रों व परिजनों के साथ आए लोगों के वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा मुहैया कराई गई थी। बबुरा ब्रह्म स्थान पर भंडारा का आयोजन (पेज चार) भभुआ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पहली जनवरी पर भगवानपुर प्रखंड स्थित बबुरा ब्रम्ह स्थान पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। पुजारी लाला चौबे ने बताया कि यहां साल में दो बार भंडारे का आयोजन होता है। मौके पर गुड्डू पांडेय, जितेंद्र पांडेय, सुदर्शन बिंद, सत्यनारायण पांडेय, डुडन मिश्रा, चंदन चौबे, मूरत राम व शिवनारायण राम, मुखिया सुदर्शन बिन्द, पैक्स अध्यक्ष प्रेम प्रकाश नारायण आदि थे करकटगढ़ में युवाओं की ज्यादा लगी भीड़ चैनपुर। पहाड़ व जंगल के बीच स्थित करकटगढ़ जलप्रपात व पार्क तक में युवाओं की भीड़ दिखी। पिकनिक मनाने वाले युवा अपने में मस्त रहे। वह अपने साथ चिकेन, मटन व लिट्टी बनाने की सामग्री लेकर घर से यहां पहुंचे थे। युवकों की टोली अपनी सुविधा के अनुसार पिकनिक मनाती रही। यहां भभुआ शहर के राजू कुमार व प्रेम नाथ पिकनिक मना रहे थे। इनके साथ पांच अन्य युवा थे। वह पत्थर पर बैठकर मटन व लिट्टी चोखा खा रहे थे। प्रियांशु व रमेश मित्रों के साथ चिकेन व जीरा राइस छोटे गैस चूल्हा पर तैयार कर रहे थे। वन विभाग के कर्मी लोगों की निगरानी कर रहे थे, ताकि वह प्लास्टिक व थर्मोकोल से तैयार बर्तन को इधर-उधर नहीं फेंक सकें। तेल्हाड़ कुंड कई जगहों से आए थे युवा अधौरा। तेल्हाड़ कुंड जलप्रपात के पास भी पिकनिक मनाने काफी लोग पहुंचे थे। कुछ प्रकृति प्रेमी यहां की जैव विविधता, पंक्षी और जंगली जानवर, प्राकृतिक जलप्रपात का दीदार करने पहुंचे थे। दीपक कुमार, चंदा कुमारी ने बताया कि इस पहाड़ से कुंड में पानी गिरता है। पास में बंदरों का झुंड भी है। यह दुर्गम पहाड़ियों से घिरा हुआ है। इस झरने की खास बात यह है कि इसका पानी हमेशा शीतल रहता है। इस जलप्रपात के पूरब ओर खुली जगह में युवा पिकनिक मना रहे थे। बाइक से ज्यादा युवा आए थे। कुछ लोग ऑटो तो कुछ फोर व्हीलर से पहुंचे थे। करर मोड़ के पास की दुकान से चर्चित बर्फी खरीदकर अपने घर ले जा रहे थे।